फिल्मी चक्कर

प्रतीक बब्बर म्यूजिक वीडियो में

बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने पिछले दिनों ही शादी की है. उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही. इसके बाद प्रतीक और उनकी पत्नी भी अपनी बोल्डनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. अब प्रतीक बब्बर की पत्नी सान्या सागर ने शाह रूल के ‘मूव बैक’ म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है. सान्या सागर एक फिल्म मेकर हैं.सान्या ने म्यूजिक वीडियो को फिल्माया, डायरेक्शन और एडिटिंग की है. प्रतीक बब्बर का यह पहला म्यूजिक वीडियो होने के साथ-साथ उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी के डायरेक्शन में काम किया है.

 

https://www.instagram.com/p/BuvFstJH5ns/?utm_source=ig_embed

दोनों ने इस साल की शुरुआत में शादी की थी.ये गाना कनाडा के हिप-हॉप स्टार मिली सोच और मुंबई के अंग्रेजी-हिंदी रैपर शाह रूल ने मिलकर बनाया है. शाह रूल हाल ही में ‘गली बॉय’ में दिखाई दिए थे.प्रतीक को डायरेक्ट करने के बारे में सान्या ने कहा, “प्रतीक हमेशा से शाह रूल के म्यूजिक के बड़े प्रशंसक रहे हैं और उन्होंने वास्तव में हमारी बहुत मदद की. उन्होंने इसमें एक्टिंग करने की पेशकश की और इसके अलावा उन्होंने इसे करने के लिए अपने तरीके को बदल दिया.”सान्या ने कहा, “उन्होंने कुछ कड़ियों को निकाल दिया, क्योंकि हमारा शूट काफी सस्ता था और उनकी मदद से जैसा कि हम उम्मीद कर रहे थे यह उससे बेहतर दिखाई देने लगा.” इसके साथ ही प्रतीक ने कहा कि जिस तरह से उनकी पत्नी ने पूरा शो चलाया, उस पर उन्हें गर्व है.

https://www.instagram.com/p/Bvd0PpCF0Kd/?utm_source=ig_embed

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =