खबरें अब तक...

समाचार

दो शातिर मुठभेड के दौरान किये गिरफ्तार1 19 |
मुजफ्फरनगर। थाना प्रभारी नई मंडी संतोष कुमार सिंह को मुखबिर खास की सूचना मिली की पचेंडा रोड की तरफ से दो संदिग्ध युवक बाइक पर आ रहे हैं जिनके पास असलाह भी है जिस पर उप निरीक्षक धीरज सिंह व उपनिरीक्षक सतीश शर्मा को थाना प्रभारी नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने मुखबिर की बताई गई जगह पर लगाया और पुलिस पार्टी ने दोनो युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक रुके नहीं और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया जिस पर एसआई धीरज सिंह व एस आई सतीश शर्मा ने साहस का परिचय देते हुए उन्हें घेर घर कर दबोच लिया मुठभेड़ में बदमाशों के नाम ललित पुत्र कृष्ण पाल निवासी बूढ़ीना थाना तितावी व दूसरे बदमाश का नाम नफीस निवासी मलूक नगर थाना कांधला जिला शामली बताया जा रहा है थाना प्रभारी नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने बताया की पकड़े गए बदमाशों से दो तमंचे ३१५ बोर तीन कारतूस १२ बोर व खोका भी बरामद किया हैं।

 

गश्त कर चलाया तलाशी अभियान2 12 |
बुढ़ाना। कोतवाली प्रभारी यशपाल कुमार के नेतृत्व के एसएसआई धर्मेन्द्र कुमार ने फोर्स के साथ फ्लैगमार्च निकाला। क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसवेदन गांव में फ्लैगमार्च निकालकर नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रति अवगत कराया। चुनाव आयोग के निर्देश आरपीएसएफ फोर्स सहित स्थानीय पुलिस ने साथ आज फ्लैगमार्च निकाला गया। पुलिस टीम ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देशों के चलते विभिन्न ममालों में वांछित/शातिर/वारंटी की तलाश में जगह जगह छापेमारी भी की। पुलिस ने मय फोर्स के परासौली, कुरालसी, बडौदा, विटावदा, इटावा, नगवा, टाली, दतना, महलजना, उकवली, चंदहेड़ी सहित कई गांव में फ्लैगमार्च निकाला।

 

संगोष्ठी का हुआ आयोजन3 13 |
मुजफ्फरनगर। जिला रेडक्रास भवन, जिला चिकित्सालय परिसर पर विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च, 2019 के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी/सेमिनार का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय डा0 पी0एस0 मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में किया गया। डा0 लोकेश चन्द्र गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये बताया कि 24 मार्च 1882 को रार्बट कॉक नामक वैज्ञानिक ने टी0बी0 रोग को फैलाने वाले बैक्टीरिया की खोज की थी तथा उसके सौ वर्श बाद 24 मार्च 1982 को यूनियन ऑफ चेस्ट एण्ड लंग्स डिजीज ने 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस घोशित किया गया तब से यह दिन प्रतिवर्श विश्व क्षय रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला क्षय रोग अधिकारी मुजफ्फरनगर ने टी0बी0 रोग की व्यापकता के बारे मे बताया कि उन्होने यह भी बताया कि भारत में प्रतिदिन लगभग 5000 व्यक्ति टी0बी0 रोग के शिकार होते है एवं 1000 व्यक्तियो की प्रतिदिन टी0बी रोग मृत्यु होती है।डा0 लोकेश चन्द्र गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी ने टीबी0 के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि दो सप्ताह या अधिक समय से लगातार खॉसी व बलगम आना, षाम के समय बुखार, सीने में दर्द, भूख न लगना, वजन में अचानक कमी, बलगम में खून का आना। पिछले एक माह में छाती में दर्द आदि हैं। उन्होंने बताया कि टी0बी0 के रोगी के बलगम की दो जॉच की जाती है। वह यह एक मात्र तरीका है तथा इसमे रोगी के बलगम में टी0बी0 के कीटाणुओ की जॉच की जाती है। टी0बी0 की जॉच में एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड, सीबीनैट तथा अन्य सभी जॉच सहायक जॉच होती है। डा0 मिश्रा ने बताया कि समय जनपद में 12 टी0बी0 यूनिट, 27 माइक्रोस्कोपिक सेन्टर एवं 54 पी0एच0आई0 आरएनटीसीपी कार्यक्रम से जुडे है जिसमें बलगम की जॉच एवं उपचार प्रदान किया जा रहा है।इसी क्रम में डा0 पी0एस0 मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि टी0बी0 एक सक्रांमक रोग है जो माइकाबैक्टीरियम ट्यूबरक्युलोसिस द्वारा फैलता है यह रोग लगभग 85 प्रतिशत रोगियो में फैफड़ो के तथा 15 रोगियो में मस्तिश्क, जननांग, आँत, हृदय, स्नायुतन्त्र, मूत्रांग एवं हड्डियो को प्रभावित करता है। जनपद मुजफ्फरनगर ने टी0बी0 रोग के उपचार एवं बचाव के बारे में प्रकाश डालते हुये बताया कि टी0बी के रोगियो के उपचार हेतु वर्तमान में एफ0डी0सी0 दी जा रही है जो माह अक्टूबर 2018 से जनपद में प्रारम्भ की जा चुकी है, इसकरा नियमानुसार उपचार लेने पर रोगी पूर्णतया रोग मुक्त हो जाता है। डा0 पी0एस0 मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टी0बी0 से बचाव के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि रोगी को खॉसते छीकते समय मुॅह पर कपडा अवश्य रखना चाहिये। रोगी इधर-उधर न थूके। रोगी अपने घर के से समस्त सहयोग की टीबी रोग के लिए जॉच कराये। रोगी नियमित रूप से पूरा इलाज कराये। बीडी, सिगरेट, तम्बाकू, षराब आदि बुरे व्यसनों से दूर रहे। उन्होंने बताया कि टी.बी. के ऐसे रोगी जो अपना इलाज पूर्ण नही करते है उन रोगियो में एम0डी0आर0 रोगी होने की सम्भावना बढ़ जाती है। एमडीआर टी0बी0 रोगी की बलगम की जॉच कल्चर एवं ड्रग सेन्टीविटी टेस्ट विधि द्वारा डीआरटीबी सेन्टर पर की जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा ने कहा कि टीबी रोग का उपचार एक कारगर उपचार है यह रोग पूर्णतया ठीक हो जाता है, बलगम की जॉच एवं उपचार की सुविधा समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो पर निःशुल्क उपलब्ध है। सीबीनैट द्वारा जांच सुविधा जिला क्षय रोग केन्द्र पर उपलब्ध है।

चुनाव के मद्देनजर किया फ्लैगमार्च 5 10 |
मीरापुर। लोकसभा के मद्देनजर रामराज थानाक्षेत्र के एक दर्जन गांवों में क्षेत्राधिकारी जानसठ सोमेन्द्र नेगी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस व पेरा मिलिट्री फोर्स ने फ्लैगमार्च किया। फ्लैगमार्च में थानाध्यक्ष राजेन्द्र गिरी, सभी उपनिरीक्षक व सशस्त्र बल के जवानों ने रामराज समाना, पुट्ठी इब्राहीमपुर, नयागांव, नीला जलालपुर, हुसैनपुर, सियाली, देवल, हंसावाला आदि गांवों को कवर किया। पुलिस ने ग्रामीणों से मतदान के दौरान शांति बनाये रखने की अपील की।

परिजनों ने की पुलिस कार्यप्रणाली की प्रशंसा6 10 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधिकारी एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ भोपा राममोहन शर्मा थाने पर एक बैठक कर रहे थे उसी दौरान मंदिर व मस्जिद के लॉडस्पीकर से आवाज आई की ड़ाकघर वाली गली से एक बच्चा गायब हो गया है। तभी एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर एमएस गिल मीटिंग छोड़कर एसआई जगपाल सिंह, हल्का इंचार्ज चंद्रपाल सिंह, का.रोहताश शर्मा, नौशाद अली, जीप चालक मगरूलाल के साथ पीडित के घर पहुंचे। पुलिस अधिकारियो सहित तत्काल पुलिस को मोके पर पहुचने पर लोगो की भीङ इक्कट्ठा हो गई। एसपी देहात ने पीडित परिवार से बच्चे की जानकारी की तो पता चला कि डाकघर गली निवासी सैल्समेन महेंद्र का बेटा ललित अपनी पत्नी के साथ शुकतीर्थ (शुक्रताल ) रहता हैं। बच्चे के बाबा महेंद्र ने बताया कि उसका पोत्र निशांत उनके पास ही रहता हैं। देर रात्री वह चारपाई के नीचे घुस गया और वहीं सो गया। निशांत के घर में नजर नहीं आने पर उसकी ढूंढ़ पड़ताल शुरू हुई तो तब जाकर उसका पता चला। बच्चे के बाबा महेंद्र का कहना है कि जहां उसे बच्चे के मिलने की खुशी हैं वही चंद मिनट मे पुलिस अधिकारियो के उसके घर पहुंचने से वह पुलिस की कार्रवाई से बड़ा खुश हैं। पीडित परिवार सहित मोके पर सैकड़ो लोगों ने पुलिस के तत्काल मोके पर पहुंचने और बेहतरीन व्यवहार की सरहाना की।

परीक्षाफल घोषित होने पर खुशी की लहर7 11 |
मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल सरकुलर ब्रांच में सत्र 2018-19 का परीक्षाफल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा इसके साथ वर्ष भर में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी छात्रों को अनेक पुरस्कार भी प्रदान किये गये। इस अवसर पर सभी वि़द्यार्थियों ने अपने विद्यलाय एवं गुरूजनों को धन्यवाद करते हुए अनेक कार्यकर्ता प्रस्तुत किये। छात्रों के माता पिता के भी विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में सदैव संपर्क में रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस आफिसर मीनाक्षी और डा. अनुज पटपटिया उपस्थित रहे तथा बच्चों को उनकी सफलता के लिए प्रोत्साहित करते हुए सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहने का आश्रिवाद दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, ब्रांच हैड श्रीमती रीता गोयल, अकेडमिक श्रीमती ममता चौहान, प्रबंधक अनुराग सिंघल एवं अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बच्चों से कहा कि कठिन परिश्रम का परिणाम सदैव ही अच्छा होता है। इसी से ही कोई भी विद्यार्थी महान बन सकता है। उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

पॉलीथिन के कचरे से नुकसान8 8 |
जानसठ। पॉलीथिन के कचरे के अवैध कारोबार पर क्षेत्र के किसानों ने रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस पॉलीथिन के कचरे के कारण उनके खेत में पैदावार पर असर पड़ रहा है। सिखेड़ा क्षेत्र के जौली रोड पर चल रहे पॉलीथिन के अवैध कारोबार के कारण क्षेत्र के किसानों को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने पत्र भेजकर जिलाधिकारी से इस अवैध कारोबार को बंद करने की गुहार लगाई है। पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रवेश पाल ने बताया कि जौली रोड पर कई स्थानों पर पॉलीथिन का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। इस कारोबारियों ने कई स्थानों पर पॉलीथिन के कचरे के काफी बड़े ढेर लगा रखे हैं। यहीं से ही यह पॉलीथिन का कचरा ट्रकों व ट्रालियों में भरकर फैक्ट्रियों व कोल्हुओं में पहुंचाया जाता है। प्रवेश पाल ने बताया कि क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने बताया कि कचरे को लाने ले जाने के दौरान कचरा उड़कर आसपास के खेतों में पहुंच जाता है। जिसके चलते उनकी फसल पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन कारोबारियों को यदि कोई किसान मना करता है तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। विनोद, राजपाल, सौदान, फुरकान, इस्माईल आदि ने डीएम को पत्र भेजकर इस कारोबार को बंद करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस कारोबार को बंद नहीं किया गया तो इसके खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

मुठभेड़ के बाद तीन शिकारी दबोचे9 6 |
भोपा। हस्तिनापुर अभ्यारण के गंगा खादर क्षेत्र में जंगली जानवरों का शिकार करने वाले गैंग से मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से अवैध हथियार व जंगली जानवर का अधजला शव बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तीन आरोपितों का चालान कर दिया। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि मंगलवार दिन में गंगा खादर क्षेत्र के बिहारगढ़ गांव के जंगल में शिकारियों के गैंग के होने की सूचना मिली। पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर दी। इसी बीच शिकारियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से बिहारगढ़ निवासी नीरज, लाखन और प्रदीप को पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक बंदूक व एक तमंचा के साथ चार कारतूस ३१२ बोर, एक तमंचा ३१५ व दो कारतूस, एक बाइक तथा जंगली जानवर का अधजला शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों पर वन्य जीव अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। टीम में प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल, उप निरीक्षक सुनील कुमार व जगपाल सिंह के अलावा मोहित, सचिन, मनोज रहे।

नशीले पदार्थ सहित दबोचा
भोपा। कस्बा मोरना-भुवापुर मार्ग पर चेकिग के दौरान पुलिस ने एक आरोपित से डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि बीते शाम चेकिग के दौरान पुलिस चौकी मोरना प्रभारी निरीक्षक लेखराज सिंह की टीम ने मोरना-भुवापुर मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को रोकना चाहा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उससे दो किलो डोडा पोस्त मिला। पूछताछ में आरोपित ने अपना मोनू उर्फ अजय निवासी गांव भुवापुर, थाना ककरौली बताया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

कोचिंग करने गया युवक लापता
मुजफ्फरनगर। घर से कोचिंग के लिये शहर आये एक युवक के लापता हो जाने से परिजनों में किसी अनहोनी की आशंका घर कर गयी है। इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर लापता युवक की बरामदगी की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी 17 वर्षीय विकास कुमार पुत्र अमरपाल सिंह बीती सायं अपने घर से शहर में कोचिंग के लिये आया था, लेकिन कोचिंग करने के बाद वह वापस घर नहीं लौटा और लापता हो गया। परिजनों ने उसकी अनेक सम्भावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। आज परिजनों ने शहर कोतवाली पहुंचकर लापता विकास की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिये तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पीस पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ वारंट जारी
मुजफ्फरनगर। गत विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में पेश न होने पर सीजेएम न्यायालय ने पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. मो. अय्यूब के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में 2017 में शहर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना उपरांत चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल कर दी गई थी। चार जनवरी, 2017 को विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद छह जनवरी, 2017 को एक स्थानीय दैनिक समाचार-पत्र के प्रथम पृष्ठ पर एक विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था। इस मामले में चरथावल विधानसभा के तत्कालीन रिटर्निग अधिकारी व एसडीएम सदर रामअवतार गुप्ता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। गुप्ता ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि स्थानीय दैनिक समाचार-पत्र में प्रकाशित विज्ञापन दलित-मुस्लिम एकता का मकसद व मतलब में अंकित तथ्यों के अवलोकन से विदित है कि भारत निर्वाचन आयोग के विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दिए जाने के बाद पीस पार्टी अध्यक्ष व एईएनआइ गठबंधन नेता डॉ. अय्यूब तथा समाचार-पत्र ने बिना एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिग कमेटी) की अनुमति प्राप्त किए प्रकाशित किया था, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। आरोप था कि उक्त विज्ञापन में बसपा अध्यक्ष मायावती के विरुद्ध मुस्लिम व अनुसूचित जाति के लोगों के वोटों से संबंधित कुछ इस प्रकार का वर्णन दिया गया, जिससे विभिन्न वर्ग के लोगों के बीच जाति व समुदाय के आधार पर वैमनस्य फैलने तथा उनके बीच सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने व शत्रुता पैदा होने का अंदेशा पैदा हो गया था। सीजेएम न्यायालय ने लिया था संज्ञान-शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने बाद 30 अगस्त, 2017 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। इसके उपरांत 23 नवंबर, 2017 को सीजेएम न्यायालय ने मामले का संज्ञान लिया था, लेकिन विभिन्न तारीखों पर पेश नहीं होने पर छह मार्च, 2019 को सीजेएम न्यायालय ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरोपित पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. मो. अय्यूब के जमानती वारंट जारी कर दिए थे। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + four =