Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समीक्षा बैठक: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर-उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह जी द्वारा दिनांक 07.07.2021 को जनपद मुजफ्फरनगर में महिलाओं को प्राप्त हो रही स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवति महिलाओं एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध हो रहे उपचार, कोविड वैक्सीनेशन तथा कोविड-19 से प्रभावित बच्चों से संवाद स्थापित करने के लिए अनुश्रवण किया गया।

मा0 उपाध्यक्ष महोदया ने पूर्वाहन 11ः00 बजे रूडकी रोड स्थित निरीक्षण भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 महावीर सिंह फौजदार, श्री दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती निधि चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय, डा0 गरिमा, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री राहुल इत्यादि उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में महोदया के द्वारा जनपद में अब तक कोविड-19 प्रभावित बच्चों, जिनके प्रकरण को जिला टास्क फोर्स के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है एवं जिनकी संख्या 155 है, के परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, सभी का टीकाकरण, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, अनिवार्य शिक्षा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, पुत्रियों की शादि हेतु अनुदान, छात्रवृत्ति योजना, उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, आयुषमान कार्ड एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना इत्यादि का लाभ सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराते हुए दिनांक 18.07.2021 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।

महोदया द्वारा कोविड-19 प्रभावित बच्चों के परिवारों का कोविड वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य परीक्षण, हैल्थ कार्ड एवं आयुषमान कार्ड बनाने के निर्देश दिये गये। सभी घरों में विद्युत कनेक्शन लगाने एवं विरासत स्थानान्तरण का कार्य भी समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।  

समीक्षा बैठक के उपरांत उपाध्यक्ष महोदया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मखियाली एवं जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर का स्थलीय निरीक्षण कर कोविड वैक्सीनेशन एवं महिलाओं को उपलब्ध कराये जा रहे उपचार एवं दवाईयों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महोदया के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ उपस्थित व्यक्तियों को पेयजल उपलब्घ कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 महावीर सिंह फौजदार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन भी उपस्थित रहे।

चिकित्सालयों के स्थलीय निरीक्षण के उपरांत महोदया द्वारा सम्मानित पत्रकार/मीडिया बंधुओं के साथ भी वार्ता कर महिला एवं बाल संरक्षण के कार्य में सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

महोदया के उपरोक्त कार्यक्रम के समय भारतीय जनता पार्टी के जनपदीय नेतागण श्री अचिंत मित्तल, श्रीमती रेणू गर्ग एवं श्री राजीव सिंह गुर्जर भी साथ रहे। महोदया द्वारा जनपद में महिलाओं एवं बच्चों को सभी योजनाओं में लाभ दिलाये जाने के निर्देश के साथ-साथ महिला एवं बाल संरक्षण हेतु संवेदनशील रहने हेतु निर्देश दिये गये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =