वैश्विक

पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री बेचाराम मन्ना 38 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे असेंबली

पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री बेचाराम मन्ना कोलकाता में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 100 रुपये के पार के खिलाफ विरोध स्वरूप हुगली जिला स्थित अपने घर से साइकिल से 38 किलोमीटर की यात्रा कर विधानसभा पहुंचे।सिंगुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक के साथ इस दौरान कुछ पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। टाटा नैनो फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन में अपनी भूमिका के बाद वह इस इलाके में बड़े नेता के रूप में उभरे थे।

वह विधानसभा के मौजूदा सत्र में हिस्सा लेने के लिए सुबह आठ बजे घर से निकले थे और दोपहर क़रीब 12 बजकर 30 मिनट तक राज्य विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में आसमान छूती वृद्धि नरेंद्र मोदी सरकार की एक नई विफलता है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार चली गई और वह इसका विरोध कर रहे हैं।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत 13 से 18 पैसे बढ़ी हैं जबकि पेट्रोल की कीमत 33 से 35 पैसे तक बढ़ी है। इसी के साथ दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार हो गई है। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 100.21 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.53 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.25 रुपये व डीजल की कीमत 97.09 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में भी पेट्रोल 100.23 के आंकड़े पर पहुंच गया है।

राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

तेल कंपनियों के अधिकारी वैश्विक तेल बाजारों में विकास के लिए ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि का श्रेय देते हैं, जहां पिछले कुछ महीनों से उत्पाद और कच्चे तेल की कीमतें महामारी की धीमी गति के बीच मांग में वृद्धि के साथ मजबूती से उपर चढ़ रही हैं। हालांकि, भारत में ईंधन की खुदरा कीमतों पर एक करीब से नजर डालने से एक तस्वीर मिलती है कि यह उच्च स्तर के कर हैं जो ईंधन की दरों को ऐसे समय में भी ज्यादा रखते हैं, जब वैश्विक तेल की कीमतें स्थिर होती हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =