शनिश्चरी अमावस्या के मोके पर सुन्दर काण्ड का पाठ किया..
मुजफ्फरनगर । चरथावल मोड़ स्थित शनिधाम मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या के मोके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया सवेरे प्रेम प्रकाश अरोरा एवम उनके साथियों ने सुन्दर काण्ड का पाठ किया ।
दोपहर में शनि देव अनिषेक कर उन्हें ५६ भोग लगाया गाया कुल २१ यजमानो में मंत्री कपिल देव आग्रवाल और नेता राकेश शर्मा भी, शामिल रहे । बाद में विशाल बण्डारा व महा आरती आयोजित की गई ।
समस्त पूजा पाठ कार्य पंडित केशव नंद सिद्ध पीठ वाले गुरुजी पंडित संजय कुमार संतोष मिश्रा शिव पांडे ने संपन्न कराए। गुरुजी संजय कुमार ने शनि उपासना व शनि को प्रसन्न करने के उपाय भगतो को बताए।
सरधकपुर ने शनिचरी अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्य कर्म में ललित मोहन शर्मा सरदकपुर मुकेश चौहान नरेंद्र पवार डॉ० संजय अग्रवाल देवेंद्र चौहान सेवक सतीश कला व आशीष आदि उपस्थित रहे ।

