वैश्विक

अपने यान में बैठ रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष पहुंचे,वर्जिन गैलेक्टिक की यह अंतरिक्ष तक जाने वाली चौथी उड़ान

अमेरिकी अंतरिक्षयान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक अरबपति रिचर्ड ब्रेनसन ने यूनिटी-22 से रविवार रात आठ बजे अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। ब्रेनसन के साथ भारतीय मूल की सिरिशा ने भी उड़ान भरा। रविवार को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरकर रिचर्ड ब्रेनसन अमेजन के संस्थापक जेफ़ बेजोस से आगे निकल गए।

वर्जिन गैलेक्टिक के यूनिटी-22 में रिचर्ड ब्रेनसन सहित छह यात्री सवार थे। हालांकि इस अंतरिक्षयान में आठ लोग सवार हो सकते हैं। इस टीम में चार मिशन स्पेशलिस्ट भी शामिल थे। पूरी टीम ने न्यू मेक्सिको से उड़ान भरी। कंपनी का स्पेसशिप टू सिस्टम अपने वीएचएस यूनिटी स्पेस प्लेन को अलग करने से पहले वीएमएस ईव नाम के बड़े विमान वाहक द्वारा ऊंचाई तक गया। वर्जिन गैलेक्टिक की यह अंतरिक्ष तक जाने वाली चौथी उड़ान है।

रिचर्ड ब्रेनसन के इस सफ़र का उद्देश्य भविष्य में लोगों को अंतरिक्ष की यात्रा पर भेजना है। इससे पहले भी कंपनी ने कई टेस्ट किए हैं। ये यूनिटी की 22वीं उड़ान है और अंतरिक्ष के लिए चौथी उड़ान है। रिचर्ड ब्रेनसन के साथ गई भारतीय मूल की सिरिशा बांदला उड़ान के अलग-अलग स्तर पर वैज्ञानिक प्रयोग करेगी। अगर यह यात्रा सफल रहती है तो आने वाले समय में यात्रियों के लिए यह सफर 90 मिनट का होगा।

रिचर्ड ब्रेनसन के बाद अमेजन के संस्थापक जेफ़ बेजोस भी अंतरिक्ष में जाएंगे। उनकी कंपनी ब्लू ओरिजिन ने कहा था कि बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे। बेजोस ने चंद्रमा पर अपोलो 11 के उतरने की 52वीं वर्षगांठ पर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने का ऐलान किया है। जेफ़ बेजोस के साथ एक महिला भी अंतरिक्ष में जाएंगी जिन्होंने अंतरिक्ष में जाने के लिए करीब 60 सालों का इंतजार किया है।

रिचर्ड ब्रेनसन के साथ अंतरिक्ष के सफ़र पर गई सिरिशा बांदला मूल रूप से भारत की रहने वाली हैं। सिरिशा का जन्म आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था। सिरिशा के पिता भी अमेरिका में वैज्ञानिक हैं। सिरिशा ने पर्ड्यू विश्वविद्यालय से एयरोस्पेस की पढ़ाई की है। सिरिशा बांदला अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से काफी प्रभावित है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 8 =