खेल जगत

जय शाह ने खिलाड़ियों से कहा है कि वह कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करें

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कोरोना वायरस की चपेट में आते ही बीसीसीआई सचिव जय शाह एक्टिव हो गए हैं. जय शाह ने खिलाड़ियों के ईमेल लिखकर ज्यादा सावधानी बरतने के लिए कहा है. इसके साथ ही जय शाह ने खिलाड़ियों से कहा है कि वह कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करें. बीसीसीआई की ओर से जानकारी मिली है कि कोविड पॉजिटिव हो चुके ऋषभ पंत टीम के साथ डरहम नहीं जाएंगे.

बीसीसीआई के सूत्र ने पुष्टि की है कि पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी पंत हैं और पिछले आठ दिनों से उन्हें अलग-थलग रखा गया है. सूत्र के अनुसार इस समय उनमे लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं. सूत्र ने कहा, ”ऋषभ पंत अपने एक परिचित के यहां आइसोलेशन में है और गुरुवार को टीम के साथ डरहम की यात्रा नहीं करेंगे.”

यह साफ नहीं है कि ऋषभ पंत टीम इंडिया के साथ दोबारा कब जुड़ेंगे. ऐसी जानकारी सामने आई है कि ऋषभ पंत का 18 जुलाई को कोरोना वायरस टेस्ट करवाया जा सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया था. भारत ने यह मुकाबला गंवा दिया था.

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खिलाड़ियों को लिखे गए जय शाह के ईमेल के बारे में भी जानकारी दी है. शुक्ला ने कहा, ”अब तक कोई और खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं पाया गया है. आपको जानकारी होगी कि हमारे सचिव जय शाह ने सभी खिलाड़ियों को पत्र लिखकर नियमों का पालन करने को कहा है.”

शाह ने अपने पत्र में खिलाड़ियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा था. शाह ने टीम के खिलाड़ियों को कहा, ”कोविशील्ड टीके से सिर्फ संक्रमण से बचाव हो सकता है, यह वायरस के खतरे को पूरी तरह से खत्म नहीं करता.”

शाह ने अपने पत्र में विशेष तौर पर लिखा था कि खिलाड़ी हाल में यहां संपन्न हुई विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप और यूरो चैंपियनशिप में जाने से बचें. बावजूद इसके टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी विंबलडन और यूरो कप के मैच देखने पहुंचे थे.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 9 =