Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल ब्लाक प्रमुख समेत सभी बीडीसी सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

चरथावल। कस्बे के रोहाना तिराहे पर स्थित कमला फार्म हाउस में मंगलवार को नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अक्षय पुण्डीर समेत ब्लाक क्षेत्र के सभी बीडीसी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर को नामित नोडल अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्रिवेदी व सभी बीडीसी सदस्यों को चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर में शपथ दिलाई।

शपथ के बाद नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने विकासखंड में पहुंचकर चरथावल ब्लॉक प्रमुख का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
चरथावल विकासखंड के सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बारिश की संभावनाओं को देखते हुए कस्बे के रोहाना तिराहे पर स्थित कमला फार्म हाउस में आयोजित किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में नामित किए गए नोडल अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी आर डी दृवेदी ने चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

इसके बाद चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने समस्त बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.  शपथ के तुरंत बाद ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने विकासखंड में पहुंचकर ब्लाक प्रमुख का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।

इस मौके पर समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाग लिया चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 4 =