फिल्मी चक्कर

करीना ने 1 लाख रुपये का अनारकली सूट पहनकर की अनिल कपूर के साथ शूटिंग, इंस्टाग्राम पर #Viral

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अनिल कपूर (Anil Kapoor).आज मुंबई में एक एड की शूटिंग के लिए एक साथ आए. करीना ने इंस्टाग्राम पर सेट से एक तस्वीर साझा की. दोनों अपने ट्रडिशनल पहनावे में बहुत जच रहे थे,  बेबो  पीले रंग के अनारकली में शानदार लग रही थीं.

करीना द्वारा शेयर की गई तस्वीर में, उन्होंने अनिल के कंधे पर हाथ रखा हुआ है. हालांकि, इस तस्वीर के बाद अब सोशल मीडिया पर उनके सूट के बारे में खूब चर्चा हो रही है.

दरअसल, करीना (Kareena Kapoor Khan) ने डिजाइनर रिधि मेहरा के अनारकली सूट का चुनाव किया था. गोल्डन येलो जॉर्जेट कढ़ाई वाले अनारकली सूट में एक प्लंजिंग वी नेकलाइन थी जिसमें फ्रंट स्लिट और लंबी बाजू भी थीं. 

करीना ने अनारकली को फ्लेयर्ड पैंट और एक कढ़ाईदार नेट दुपट्टे के साथ पेयर किया था. चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और रिंग्स के साथ उन्होंने इस सूट को एक्सेसराइज़ किया.

अपने लुक को करीना ने एलिगेंट टच देने के लिए अपने बालों को एक स्लीक पोनीटेल में बांधा था. डेवी मेकअप, मैट लिप शेड, स्मोकी आई शैडो, स्लीक विंग्ड आईलाइनर ने उनके लुक में चार चांद लगाए. अगर आप भी करीना के आउटफिट को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसकी कीमत जान लीजिए.

ये अनारकली सेट डिजाइनर की वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसकी कीमत 1,48,000 रुपये है. जॉर्जेट का कढ़ाई वाला सूट किसी भी शादी या हल्दी समारोह के लिए एक बेस्ट पिक है. 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + one =