खेल जगत

तीरंदाजी मिक्स्ड डबल्स: चीनी ताइपे को 5-3 से हराकर आर्चरी की मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत

ओलंपिक खेलों में तीरंदाजी मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के जीत के अभियान की शुरुआत हुई है. दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी ने चीनी ताइपे की जोड़ी को मात देते हुए तीरंदाजी मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की जोड़ी को 5-3 से मात दी.

दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की भारतीय तीरंदाजी मिक्स्ड डबल्स टीम ने लिन चिया-एन और तांग चिह-चुन की चीनी ताइपे की जोड़ी को हराया है. भारतीय जोड़ी ने मैच में 3-1 से पिछड़ने के बाद अपने विरोधियों को 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के साथ भिड़ने का मौका तय किया.

मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चीनी ताइपे की जोड़ी ने ने पहला सेट 36-35 से अपने नाम किया. दूसरे सेट में भारतीय टीम विरोधी ताइपे की जोड़ी से 38-38 से बराबर रही. ऐसे में दो सेट के बाद चीनी ताइपे की टीम 3-1 से आगे थी. तीसरे सेट में भारत ने चार लगातार परफेक्ट 10 स्कोर किया. टाई-ब्रेकर जीतने के लिए भारतीय जोड़ी को लगातार दो परफेक्ट 10 की जरूरत थी और भारतीय जोड़ी ने डील को सील करने के लिए दो 10 परफेक्ट स्कोर करके जीत हासिल की. 

गौरतलब है कि पुरुषों की योग्यता में अधिकतम अंक हासिल करने के बाद प्रवीण जाधव ने मिश्रित टीम इवेंट में दीपिका के साथ जोड़ी बनी थी. अब क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी दक्षिण कोरिया की टीम के साथ भिड़ेगी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + five =