उत्तर प्रदेश

बभनजोतिया गांव में अनियंत्रित होकर एक घर मे घुस गई पिकअप: मां बेटी की मौत

गोंडा में बड़ा हादसा हो गया है। जिले के छपिया थाना क्षेत्र में बभनजोतिया गांव में बुधवार की देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर एक घर मे घुस गई। इस हादसे में मां बेटी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक महिला की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला छपिया थाना क्षेत्र के बभनजोतिया गांव का है। जहां जय सिंह का परिवार बुधवार की देर रात्रि में घर के बरामदे में खाना खाने के लिए तख्त पर बैठा हुआ था। तभी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित हो कर घर में घुस गई। यह गांड़ी 35 वर्षीय गुड़िया उर्फ पूनम पत्नी जयसिंह और उस की पुत्री 13 वर्षीय खुशी, 25 वर्षीय रेखा पत्नी राज कुमार व जय सिंह के ऊपर चढ़ गई। जिसमें सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। हालत गम्भीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गुड़िया उर्फ पूनम और उसकी पुत्री खुशी की मौत हो गई जबकि हादसे में घायल जय सिंह, रेखा और पिकअप चालक बैरा डीह निवासी किशुन पुत्र नन्द लाल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रेखा की हालत गम्भीर बनी हुई है।

मृतका के भाई महेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन गुड़िया के घर पर उसकी छोटी बहन बस्ती परसरामपुर निवासी रेखा घूमने के लिए आई थी। सभी लोग खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पिकअप ने घर में घुसकर सभी को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अपने संसाधन से अस्पताल भिजवाया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − three =