खेल जगत

डिस्कस थ्रो में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही कमलप्रीत कौर

 ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन राउंड में अपने तीसरे प्रयास में कमलप्रीत कौर 64 मीटर का स्कोर कर अब इस इवेंट में मेडल की तगड़ी दावेदार बन गई हैं. डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर का बेस्ट प्रदर्शन 66.59 मीटर है जो उन्होंने पटियाला में जून में आयोजित इंडियन ग्रांड प्रिक्स में बनाया था. अब अगर वो फाइनल में अपने इस बेस्ट प्रदर्शन को दोहराने में सफल होती हैं तो उनका मेडल जीतना पक्का है.

वहीं इसी इवेंट में शामिल भारत की सीमा पूनिया की चुनौती समाप्त हो गई है. सीमा पूनिया फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. ग्रुप ए के क्वालीफिकेशन राउंड में सीमा पूनिया 16वें पायदान पर रहीं और उनका टोक्यो ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया. 

ग्रुप बी में कमलप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रहीं. उन्होंने अपने पहले प्रयास में 60.25 मीटर का स्कोर हासिल किया. इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 63.97 मीटर का स्कोर हासिल किया. हालांकि अपने तीसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर स्कोर किया और ग्रूप बी में दूसरा स्थान प्राप्त किया. 

कमलप्रीत कौर अब 2 अगस्त को होने वाले डिस्कस थ्रो के फाइनल में मेडल जितने के लिए उतरेंगी. अगर वो इसमें कामयाब हो जाती हैं तो ओलंपिक में एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली वह पहली भारतीय महिला बन जाएंगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 1 =