उत्तर प्रदेश

मुठभेड़ के बाद 3 लुटेरे गिरफ्तार, लूट की 2 वारदातों का खुलासा

ककोड थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की 2 वारदातों का खुलासा किया है। ककोड थाना क्षेत्र के इथोस प्राइवेट स्कूल व एक प्राइवेट आफिस के गार्डों को बंधक बनाकर 1 महीने में लाखो रुपये की 2 लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। स्कूल से लूटी हुई टाटा मैजिक स्कूल कैब, एक सेंट्रो कार, कई सोलर प्लेट व इन्वर्टर बैट्री के साथ-साथ अवैध असलाहा भी बरामद किया। तीनों लुटेरो के उपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

बुलंदशहर में बढ़ती चोरी व लूट की वारदातों को लेकर बुलंदशहर के एसएसपी ने कोतवाल कि कार्य किया तो ककोड़ पुलिस भी सक्रिय हो गई। बीती रात ककोड़ थाना पुलिस ने जहांगीरपुर रोड पर मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

बीती रात जब ककोड़ पुलिस वाहन चेकिंग में लगी थी तो सामने की तरफ से आती एक सेंट्रो कार ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मी बदमाशों की गोली से बाल-बाल बचे, इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

सख्ती से पूछताछ के बाद लुटेरों के कब्जे से 3 दिन पहले ककोड़ थाना क्षेत्र में स्थिति ठोस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से चोरी की गई टाटा मैजिक कार, सोलर प्लेट, इनवर्टर, बैटरी सहित लाखों रुपए का माल बरामद हुआ किया है।

जबकि इनायतपुर रोड पर स्थित एक प्राइवेट कार्यालय से चोरी किया गया लाखों का सामान भी बरामद हुआ है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई टाटा मैजिक स्कूल कैब वारदात में प्रयुक्त सैंट्रो कार व दर्जनों सोलर प्लेट इनवर्टर बैटरी के साथ अवैध असलहे भी बरामद की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =