जिला अस्पताल इमरजेंसी के गेट के बाहर वीकेंड लाकडाउन में भी नगर में लगा जाम
मुजफ्फरनगर। नगर में जाम का झाम लगना वैसे तो आम बात हो चुकी है रोजाना जाम से लोग परेशान आने लगे है आलम तो यहां तक हो गया है कि वीकेंड लाकडाउन में भी जाम लगने लगा है।
जिला अस्पताल इमरजेंसी के गेट के बाहर भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है आलम यह है कि यहां से निकलने के लिए घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक जगह से दूसरे स्थान पर जाने के लिए तपती गर्मी में घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है
कई बार तो यहां तक देखा गया है कि रांग साइड से दुपहिया वाहन चालक अपने वाहनों को घुसा देते है जिसकी वजह से जाम लग जाता है और यह जाम का आलम यह हो जाता है कि घंटों के बाद भी जाम नहीं खुल पाता है और वाहन चालक तपती गर्मी में सिर्फ अपनी बारी का इंतजार करते रहते है
मुजफ्फरनगर – जिला अस्पताल इमरजेंसी के गेट के बाहर भयंकर जाम की स्थिति कमाल की बात यह है बराबर में ही पुलिस चौकी है जहा मौजूद पुलिस कर्मी इस सब से बेख़बर बने रहते है अक़्सर देखने मे आता है अस्पताल के मेन गेट पर जाम ही रहता है. @cmo_mzn @mzntraffic pic.twitter.com/U2N4ZyPT7f
— News & Features Network (@mzn_news) August 7, 2021
कई वाहन चालक तो ये भी कहते है कि लो भैया एक तो गर्मी ऊपर से महंगा पैट्रोल अब औसत कहां से आयेगा। इसी के चलते यह जाम आगे अन्य चौराहों पर भी लग जाता है।
शनिवार के वीकेंड लाकडाउन होने के बाद भी जाम का आलम देखा गया। जब वीकेंड लाकडाउन में भी जाम रहने लगा है तो आम दिन में तो क्या आलम होगा।

