फिल्मी चक्कर

सना खान मालदीव में अपने पति के साथ मना रही हैं छुट्टियां

 एक्ट्रेस सना खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिससे वह पानी में पलटती नजर आ रही हैं. सना खान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किया है. इसमें वह मालदीव के सुहावने मौसम में स्विमिंग पूल में प्लास्टिक की बत्तख पर बैठकर मस्ती कर रही हैं.

सना खान की वीडियो में पति अनस की आवाज आती है, वो पूछते हैं ‘क्या आप मजाक कर रही हैं?’, इस सवाल के जवाब में सना जोर से उछलती हैं और ‘हां’ कहती हैं. सना ने इतनी जोर से छलांग लगाई कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गईं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे शेयर करते हुए सना ने कमेंट में लिखा, ‘मेरे गिरने का वक्त देखिए. बहुत तेज हवा है इसलिए संतुलन बनाए रखना बहुत मुश्किल है’ 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + thirteen =