फिल्मी चक्कर

‘जय मम्मी दी’ की एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने स्विमिंग पूल में लगाए सिटअप्स

 एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ से लोगों को अपना दीवाना बनाया था. सोनाली भले ही फिल्मों में कम नजर आएं लेकिन वह अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. 

सोनाली सहगल ने हाल ही में एक बेहद ग्लैमरस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनका अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाली पूल में बैठकर सिटअप कर रही हैं. सोनाली के फैंस उनके इस वीडियो पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा- ‘मजबूत कोर चाहिए? फिर कोशिश करो! चेतावनी – यह आसान नहीं है’

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाली सहगल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ से की थी. इसके बाद वह ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘वेडिंग पुलाव’ जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिका में नजर आईं. सोनाली आखिरी बार ‘जय मम्मी दी’ में नजर आई थीं.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =