Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा सरकार में जनता त्रस्तः नासिर राणा

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव तैयारी अभियान के तहत सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा ने अपनी कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के क्रम मे सपा कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में मुख्य अतिथि सपा नेता साजिद हसन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती की मौजूदगी में मजदूर सभा में दीपक बजाज व दिव्यम सिंह को जिला सचिव मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र दिए।

सपा नेता अंसार आढ़ती व साजिद हसन ने कहा कि समाजवादी मजदूर सभा के जरिये मजदूर हित व उनके कल्याण की आवाज़ हमेशा मजबूती से उठायी जाएगी भाजपा की मजदूर विरोधी नीतियों से मजदूर वर्ग को सचेत कर २०२२ में सपा सरकार बनवाने के लिए आह्वान किया जाएगा।

समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासीर राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की असफलता व संवेदनहीनता से मजदूर वर्ग दयनीय स्थिति में है इस स्थिति पर सपा ख़ामोश नही रहेगी जल्द ही मजदूर मुद्दों पर आंदोलन छेड़ा जाएगा।

प्रोग्राम में मुख्यरूप से सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर, सपा जिला सचिव डॉ इसरार अल्वी, अहसान अंसारी, अनुज प्रजापति, सुहेब अंसारी, अरबाज अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 10 =