Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ओलंपियन सम्मान समारोह में राज्यमंत्री कपिल देव ने खिलाडियों से की मुलाकात

मुजफ्फरनगर/लखनऊ। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ओलंपियन सम्मान समारोह में पहुंचे खिलाडियों से भेंट कर, उनका हालचाल जाना और उत्साहवर्धन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित ओलंपियन सम्मान समारोह में विभिन्न खेलों से संबंधित खिलाडियों का उत्साह बढ़ाने और देश को गौरवान्वित करने वाले ओलंपिक खिलाडियों से प्रेरणा लेने हेतु प्रदेश भर के १०,००० खिलाडियों को आमंत्रित किया गया है।

इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर व गाजियाबाद से भी खिलाडी लखनऊ पहुंचे। मुजफ्फरनगर विधानसभा सीट से विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इन खिलाडियों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को सम्मानित और अन्य खिलाडियों को प्रेरित कर रहे हैं। इसीलिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से दुनिया के विभिन्न देशों के खिलाडियों को अनुशासन, धैर्य, धीरज, साहस आदि प्राप्त करने का अवसर मिलता है

साथ ही साथ देशों के बीच मित्रता, भाईचारे और अच्छे संबंधों की अवधारणा का एहसास होता है। मंत्री कपिल देव से मिलकर सभी खिलाडी खुश व उत्साहित नजर आये।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =