Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुनव्वर राणा के खिलाफ कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। बाल्मीकि क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर ने शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है कि लखनऊ निवासी मुनव्वर राणा जिसने तालिबान के आतंकी हमलावरों की तुलना कथित रूप से रामायण रचियता भगवान बाल्मीकि से की है

इस अशोभनीय टिप्पणी से अकेले बाल्मीकि समाज ही नहीं बल्कि अपितु पूरे हिंदू वर्ग के मान सम्मान व आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से राणा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाये जाने की मांग की है

ताकि लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड करने की प्रवृत्ति से बचा जा सके। बाल्मीकि क्रांति दल की ओर से नरेश नंदन बाल्मीकि, समाजसेवी विजय ठाकुर, कमल घोवरी, गोपाल सुधाकर, सोनू सरवट आदि ने भी उपरोक्त मांग का समर्थन करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eighteen =