Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Kawal: सडक हादसे में बाईक सवार महिला की मौत, दो घायल

जानसठ। सडक हादसे में बाईक सवार महिला की मौत हो गई। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।

जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कवाल निवासी सायमा का विवाह मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सम्भलहेडा मे हुआ है। बताया जाता है कि करीब 32 वर्षीय सायमा पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रही है। जिस कारण आजकल वह अपने मायके आई हुई है।

आज दोपहर के वक्त सायमा अपनी मां व भाई के साथ बाईक द्वारा डॉक्टर के यहां जा रही थी कि बाईक सवार ये तीनो जैसे ही Kawal कवाल पुलिस चौकी के समीप पहुंचे कि इसी बीच विपरीत दिशा से तेजी व लापरवाही के साथ आ रहे ट्रक की चपेट मे आने से विवाहिता सायमा की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे मे उसकी मां व भाई घायल हो गए।

वहीं दूसरी और इस हादसे के पश्चात आरोपी ट्रक चालक अपने ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने महिला की मौत से क्षुब्ध होकर विरोध स्वरूप हंगामे का प्रयास किया। हादसे मे महिला की मौत व हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ जानसठ शकील अहमद एवं इंस्पैक्टर डी.के.त्यागी मौके पर पहुंंचे तथा गुस्साये ग्रामीणो को समझा-बुझाकर शान्त करवाया।

तथा घायल मां बेटा को उपचार के लिए एम्बूललैन्स से अस्पताल भिजवाने के साथ मृतका के परिजनो को इसकी सूचना दी महिला की मौत की खबर से उसके परिवारजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई।

रोते-बिलखते परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21262 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 11 =