Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नगरपालिका कैश काउंटर लिपिक अभिषेक कुमार को फटकार, अंजू अग्रवाल गुस्से में

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News: नगरपालिका परिषद् में व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के साथ ही नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह भी जुटे हुए हैं, लेकिन कर्मचारी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार का अवकाश होने के बावजूद भी आज शनिवार को पालिका क कैश काउंटर १२ बजे तक बन्द पड़ा रहा।

इस पर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारी को चेतावनी दी और वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए कैश काउंटर खुलवाया गया।बता दें कि पालिका में टैक्स जमा करने के लिए शनिवार को सवेरे से ही लोगों की भीड़ टाउनहाल पहुंचने लगी थी, लेकिन १० बजे खुलने वाली कैश काउंटर की खिड़की जब ११ बजे तक भी नहीं खुली तो यहां पर इंतजार करते हुए लोगों में रोष पनपने लगा।

कुछ लोगों ने इसको लेकर नाराजगी भी जताई। कैश काउंटर बन्द होने की खबर जब चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को लगी तो उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त की और कैश काउंटर पर कार्यरत लिपिक अभिषेक कुमार को लापरवाही पर फटकार भी लगाई।

अध्यक्ष के स्टेनो गोपाल त्यागी ने फोन पर कर्मचारी के अनुपस्थित रहने की जानकारी ली तो अभिषेक ने बताया कि उसको अचानक ही बाहर जाना पड़ गया है।इसके बाद आईटी आफीसर प्रियेश कुमार को कैश काउंटर पर लगाया गया। करीब १२ बजे कैश काउंटर खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और टैक्स जमा होना शुरू हुआ।

इसके साथ ही चेयरपर्सन के निर्देश पर पालिका के सभी बिल कलेक्टरों को मैनुअली टैक्स जमा कर रसीद देने के भी निर्देश दिये। चेयरपर्सन ने कहा कि टैक्स पालिका की प्राथमिकता में है और इसके लिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

बता दें कि पूर्व में भी अभिषेक कुमार कैश काउंटर को लेकर लापरवाह साबित होते रहे हैं, उनको फटकार भी पड़ी, लेकिन कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं नजर आता है। सूत्रों का कहना है कि अभिषेक कुमार को सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि का वरदहस्त प्राप्त है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 18 =