Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नगरपालिका अफसरों और कर्मचारियों की लेट लतीफी खत्म: बायोमैट्रिक अटेंडेंस शुरू

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति संवेदनशील बनाने और कर्मचारियों की लेट लतीफी खत्म करने के उद्देश्य से पालिका में अब फिर से बायोमैट्रिक अटेंडेंस (हाजिरी) की व्यवस्था बहाल कर दी गयी है। शनिवार से पालिका में सभी अफसरों और कर्मचारियों ने बायोमैट्रिक हाजिरी लगानी प्रारम्भ कर दी है।

Muzaffarnagar News :  इससे कर्मचारियों में हलचल है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण मार्च २०२० से शासनादेश के अनुसार सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था को स्थगित करते हुए मैनुअली रजिस्टर में हाजिरी अंकित की जाने लगी थी।

इसी के साथ ही नगरपालिका परिषद् में भी बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था के लिए लगाई गई मशीनों को बन्द कर दिया गया था, लेकिन इस व्यवस्था के बन्द होने से कर्मचारियों और अधिकारियों में लेट लतीफी की आदत भी पनपने लगी थी। इसी समस्या को देखते हुए पालिका के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अमित सिंह के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने हाजिरी व्यवस्था को बदला है। पालिका में अब पुनः बायोमैट्रिक हाजिरी व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है।

इस व्यवस्था को शनिवार से लागू करते हुए पालिका के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमैट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पालिका के लेट लतीफ कर्मचारियों में हलचल नजर आयी। बायोमैट्रिक हाजिरी व्यवस्था शुरू होने के बावजूद भी कई कर्मचारी काफी देर से पालिका कार्यालय पहुंचे।

ज्ञात रहे कि मार्च २०२० के करीब १६ महीनों के बाद पालिका में बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था बहाल हुई है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि अभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इस आदेश से कर्मचारियों में अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी है। इनका यह भी कहना है कि बायोमैट्रिक हाजिरी के लिए अभी शासन से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

अन्य सरकारी कार्यालयों में अभी इसे लागू नहीं किया गया है तो यहां पर यह व्यवस्था ठीक नहीं है। यदि किसी कर्मचारी को संक्रमण होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

एडीएम अमित सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार पालिका में बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सेनिटाइजर का प्रबंध करने के लिए कहा गया है।

हाजिरी के पहले और बाद में कर्मचारियों को हाथों को सेनिटाइज करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके। उनका कहना है कि बायोमैट्रिक हाजिरी व्यवस्था अब सभी कार्यालयों में बहाल हो रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − one =