वैश्विक

Karnataka: मंदिर में दलित किशोर ने मांगा प्रसाद तो कर दी गई पिटाई

Karnataka: बैंगलोर के पास एक दलित किशोर ने मंदिर से प्रसाद मांगा तो उसे और उसके माता-पिता को जमकर पीटा गया। वहीं कर्नाटक में अन्य जगह एक दलित मजदूर को रसायन से जला दिया गया।अखबार ‘द टेलीग्राफ के मुताबिक ये घटनाएं 14 अगस्त और 17 अगस्त को हुईं थी। लेकिन यह 20 अगस्त को सार्वजनिक हुई।

दोनों मामलों में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है, लेकिन गिरफ्तार सिर्फ एक को किया गया है। लेखक और दलित कार्यकर्ता महेश चंद्र गुरु ने कहा कि इन दो घटनाओं के प्रकाश में आने में हुई देरी दलितों के प्रति समाज के रवैये को दर्शाती है।

उन्होंने कहा, ‘किसी दलित पर हमला होने पर शायद ही कोई परेशान होता है। यह हमारे जातिवादी समाज में गहरी जड़ जमा चुकी बीमारी के लक्षण हैं।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + fourteen =