Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Budhana News: बुढ़ाना पुलिस द्वारा तीन शातिर मोबाइल चोर गैंग अरेस्ट, दो फरार..

मुजफ्फरनगर। (Budhana News)बुढ़ाना पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 42 एंड्राइड व कीपैड के मोबाइल बरामद लिए है। शातिर चोर रात्रि में दुकानों और मकानों में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

दरअसल बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने शनिवार को तीन शातिर मोबाइल चोर इकबाल, उम्मेद और शालीम निवासीगण मुजफ्फरनगर मेरठ को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके दो साथी अमीर व शादाब निवासीगण मुजफ्फरनगर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

पुलिस ने शातिर मोबाइल चोरों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर मोबाइल दुकान वह मकानों से चोरी किए गए 42 एंड्राइड व कीपैड के मोबाइल फोन बरामद किए है।

वही पकड़े गए शातिर मोबाइल चोरों के खिलाफ चोरी के तीन मुकदमे बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज है, तो वही हाल ही में इन शातिर मोबाइल चोरों ने कस्बे से एक मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस अधिकारियों की माने तो पुलिस ने 3 शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी किए गए 42 फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अब एक मीटिंग करेगी और मीटिंग के बाद जिन लोगों के मोबाइल फोन ये चोरी हुए थे उन लोगों को बुलाकर उनके मोबाइल उन्हें सौंप दिए जाएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21389 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =