वैश्विक

Maharashtra: उद्धव ठाकरे पर थप्पड़ वाला बयान, नारायम राणे को आधी रात में ज़मानत

Maharashtra के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर थप्पड़ वाला बयान देने के बाद गिरफ्तार हुए केंद्रीय मंत्री नारायम राणे को आधी रात ज़मानत मिल गई। महाड में मजिस्ट्रेट कोर्ट में जैसे ही उनको न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया, वकीलों ने तुरंत ज़मानत याचिका फाइल कर दी। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।

बता दें कि मंगलवार को बड़े ही नाटकीय ढंग से उनकी गिरफ्तारी हुई थी। अब इस मामले में शिवसेना को ‘शर्मिंदा’ करने वाला एक वीडियो भी सामने आ गया है। इस क्लिप में राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब पुलिस अधिकारियों को आदेश देते नज़र आ रहे हैं कि बिना किसी देरी के नारायण राणे को गिरफ्तार कर लिया जाए।

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही परब ने दो बार फोन पर बात की। वैसे तो वह धीरे से बात करना चाहते थे लेकिन सामने रखा माइक ऑन था जिससे उनकी आवाज़ सबने सुन ली। पहले उनके पास एक फोन आया और फिर उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को फोन लगाया।

परब ने फोन पर कहा, ‘हलो, तुम लोग कर क्या रहे हो? तुम्हें ये करना पड़ेगा…अब तक हिरासत में लिया या नहीं? वे किसके आदेश का इंतज़ार कर रहे हैं? हाई कोर्ट और सेशन कोर्ट ने ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी है…अब पुलिस फोर्स का इस्तेमाल करो।’

परब के बगल में ही बैठे शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने भी कहा कि पुलिस ने अब तक राणे को हिरासत में नहीं लिया है। परब ने फिर उन्हें बताया. ‘वे अपने घर में बैठे हैं और चारों तरफ से पुलिस का पहरा है। जब पुलिस अंदर गई तो हाथापाई हो गई। अब पुलिस उनको लेकर बाहर निकलेगी।’ जब उनकी आवाज़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकारों ने सुन ली तो वे राणे की गिरफ्तारी के बारे में सवाल भी पूछने लगे। इसपर परब ने कहा, ‘हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है और अभी हम कुछ नहीं कह सकते।’

राणे को ज़मानत मिलने के बाद महाराष्ट्र के भाजपा चीफ ने एक बार फिर उद्धव सरकार पर वार किया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस और गुंडों के बल पर चलने वाली सरकार को यह एक और तमाचा है।’ बता दें कि रायगढ़ में जन आशीर्वाद रैली के दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ‘शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को पता नहीं आजादी को कितने साल हुए हैं।

भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर पूछ रहे थे। अगर मैं वहां होता तो एक जोरदार थप्पड़ मार देता।’ इसके बाद राणे के खिलाफ चार एफआईआर हो गई थीं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =