Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: फैक्ट्री के पानी से पूरा इलाका दूषित, कार्यवाही की मांग

Muzaffarnagarमुजफ्फरनगर। खांजापुर बुढ़ाना रोड़ पर स्थित कैमिकल फैक्ट्री से निकलने वलो धुएं और रिसने वाले पानी के कारण पूरे क्षेत्र में जनता आहत हो चली है। जिला पंचायत सदस्य अमरकांत मलिक उर्फ चीकू ने रूड़की रोड पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि खांजापुर में कैमिकल फैक्ट्री पूर्व में 90 टन में पास थी तब यहां आबादी नहीं थी।

अब आबादी बढ़ने के साथ-साथ ही फैक्ट्री का प्लांट ढाई सौ टन कर दिया गया है। फैक्ट्री के पानी से पूरा इलाका दूषित हो गया है। पानी पन्द्रह दिन बाद पीला पड जा रहा है और पीने योग्य नहीं रहता।

फैक्ट्री से निकलने वाली गैस के कारण लोगों को सास लेने में भी कठिनाई हो रही है। अनेक लोग कैंसर का शिकार हो रहे है। अमरकांत मलिक ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अविलम्ब इस फैक्ट्री को यहां से स्थानान्तरित कराया जाये।

इस मामले को लेकर पिछले तीन दिन से पुलिस चौकी के सामने धरना दिया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के लोगों ने घोषणा की है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी 29 अगस्त को दोपहर बाद बुढाना मार्ग जाम कर दिया जायेगा।

इस क्षेत्र में नया गांव मंधेडा, खांजापुर, कांशीराम कालोनी, रूकनपुर आदि गांव आ रहे है जो पूरी तरह से पीड़ित है। पत्रकार वार्ता में देशपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, राजीव, शुभम, शिवा, पप्पू पंडित, सुनील, अमरपाल, रवि बालियान, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 15 =