वैश्विक

Uttarakhand: धामी ने डीए के भुगतान पर लगी रोक हटायी, बढ़ाकर किया 28 प्रतिशत

Uttarakhand  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान पर लगी रोक बुधवार को हटा दी और इसे 17 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया। धामी ने राज्य विधानसभा के चल रहे मानसून सत्र के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि बढ़ा हुआ डीए एक जुलाई से लागू होगा और इसका भुगतान बकाये के साथ किया जाएगा।

यह घोषणा लगभग 1,60,000 सरकारी कर्मचारियों और लगभग 1,50,000 पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में आई है, जो इससे लाभान्वित होंगे। केंद्र के इसी तरह के फैसले को ध्यान में रखते हुए पिछले साल डीए पर रोक लगायी गई थी। धामी ने कहा कि पुलिस कर्मियों के ‘ग्रेड पे’ पर भी जल्द ही उचित फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी पुलिस कर्मियों और राज्य के हित में होगा, वह किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले राज्य में 17 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता दिया जाता था। सदन के भीतर उपनेता विपक्ष करण माहरा ने पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे से जुड़े मसले को उठाने का काम किया। जिसके बाद सरकार की तरफ से गठित उपसमिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जवाब दिया कि उपसमिति ने अपनी रिपोर्ट फाइनल कर दी है। जिसको सरकार के माध्यम से जारी किया जाएगा।

वहीं नेता सदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुलिस की मांगों पर सरकार गंभीर है और कई बार पुलिस परिजनों ने उनसे मुलाकात भी की है। ऐसे में कैबिनेट की उपसमिति ने काफी काम है और सरकार राज्यहित में जो भी होगा पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर निर्णय लेगी।

उन्होंने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए भीषण गर्मी के महीनों के दौरान सराहनीय काम करने के लिए पुलिस बल की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों ने कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया है। पुलिस के जवान 40 डिग्री तापमान में भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ मैदान में डंटे रहे। सरकार पुलिस कर्मियों व उत्तराखंड राज्य के हित में निर्णय लेगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 8 =