Afghanistan में जो कुछ हुआ उसकी उम्मीद पहले से थी: सीडीएस जनरल रावत
Afghanistan तालिबान पर अब तक भारत सरकार ने भले ही अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है लेकिन तीनों सेनाओं के प्रमुख सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान में जो कुछ हुआ उसकी उम्मीद पहले से थी। उन्होंने कहा- तालिबानी आतंक से निपटने और घुसपैठ रोकने के लिए भारत की सेना तैयार है।
उन्होंने कहा, ‘हमें लग रहा था कि अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो सकता है। इसे देखते हुए हम पहले से ही तैयारी कर रहे थे। यह वही तालिबान है जो 20 साल पहले था। जो कुछ पहले हुआ था, वह फिर से हो सकता है।’
बता दें कि सीडिएस का यह बयान तब आया है जब देश में घुसपैठ बढ़ने की भी आशंका है। इससे पहले जनरल रावत जब उत्तराखंड के दौरे पर थे तब भी उन्होंने कहा था कि वह बदलते माहौल को देखते हुए तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि वैश्विक परिदृश्य में कई नई चुनौतियां पैदा हो रही हैं और उनसे निपटने के लिए पूरी रणनीति तैयार हो रही है।
काबुल, #Afganistan से 24 भारतीय और 11 नेपाली निकासी के साथ भारतीय वायु सेना की उड़ान दिल्ली के रास्ते में है: विदेश मंत्रालय pic.twitter.com/KFhfFm4pzT
— News & Features Network (@mzn_news) August 26, 2021
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में मौजूदा हालात के मद्देनजर सभी अफगान नागरिकों को अब सिर्फ ई-वीजा पर भारत का दौरा करना होगा। मंत्रालय की ओर से यह फैसला उस वक्त किया गया है जब कुछ दिनों पहले ही सरकार ने अफगान नागरिकों के लिए ‘आपातकालीन व अन्य वीजा’ की शुरुआत की।
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को देखते हुए और ‘आपातकालीन व अन्य वीजा’ की शुरुआत के माध्यम से वीजा प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के मद्देनजर यह फैसला किया गया है कि सभी अफगान नागरिक अब सिर्फ ई-वीजा पर ही भारत की यात्रा कर सकेंगे।’’
#Kabulairport हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
लंदन, कैनबरा और वाशिंगटन से लगभग समान यात्रा चेतावनियों की श्रृंखला ने "आतंकवादी हमले के बहुत उच्च खतरे" के कारण क्षेत्र में एकत्रित लोगों को खाली करने और सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया है। pic.twitter.com/eIJ6TS9nWX
— News & Features Network (@mzn_news) August 26, 2021
गृह मंत्रालय ने यह घोषणा भी की है कि कुछ अफगान नागरिकों के पासपोर्ट खो जाने संबंधी खबरों के मद्देनजर उन सभी अफगान नागरिकों को पहले जारी वीजा तत्काल प्रभाव रद्द किये जाते हैं जो फिलहाल भारत में नहीं हैं।’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत का दौरा करने के इच्छुक अफगान नागरिक ई-वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।’’
#Taliban को नहीं मान्यता देगा ताजिकिस्तान?
"ताजिकिस्तान किसी भी अन्य सरकार को मान्यता नहीं देगा जो इस देश में उत्पीड़न के माध्यम से बनी है, पूरे अफगान लोगों, विशेष रूप से सभी अल्पसंख्यकों की स्थिति को ध्यान में रखे बिना।" pic.twitter.com/VKnGCLs5xA
— News & Features Network (@mzn_news) August 25, 2021

