उत्तर प्रदेश

Rampur News: सड़क की बदहाली से परेशान लोग, कीचड़ से होकर गए राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख

Rampur News: राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख को बिलासपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था। यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। रामपुर के बिलासपुर में प्राथमिक चिकित्सालय की मुख्य सड़क बिल्कुल बदहाल हो चुकी है। उस सड़क गांड़ी, साइकिल, तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। सड़क की बदहाली से परेशान लोगों ने प्राथमिक चिकित्सालय में ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट के उद्घाटन के लिए जा रहे राज्यमंत्री के काफिले को रास्ते में ही रोक लिया। वह राज्यमंत्री के सामने खस्ताहाल सड़क को दिखाकर नाराजगी जताने लगे।

आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने राज्यमंत्री को गाड़ी से उतरवा लिया और नीच उतरकर कीचड़ में चलवाया। लोगों ने मंत्री से गाड़ी से उतरकर कीचड़ भरी सड़क पर पैदल चलने का आग्रह किया ताकि वह लोगों की परेशानी समझ सकें। इसके बाद वह कीचड़ से होकर गए। इस घटना के बाद योगी सरकार में मंत्री बलदेव सिंह औलख को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने इसके लिए अधिकारियों की लापरवाही बताया और उन्हें मोटी चमड़ी वाला अधिकारी बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई और उन्हें मोटी चमड़ी वाला बता डाला। उन्होंने कहा कि मेरे कुछ भाई खड़े थे (अधिकारी) मैं उनसे कुछ नहीं सकता, क्योंकि बहुत नालायक आदमी हैं। इन पर कहने के बाद भी कोई असर नहीं होता है। मैंने डीएम साहब से भी बात की है, लेकिन कई बार कहने के बाद भी उनके कान पर जू नहीं रेंगती है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =