खेल जगत

Virat Kohli को आउट कर बेहद खुश हैं रॉबिंसन…

इंग्लैंड की जीत में पांच विकेट लेकर तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन ने अहम भूमिका निभाई. ओली रॉबिंसन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के विकेट को बेहद ही सुखद करार दिया है. रॉबिंसन ने Virat Kohli को आउट करने के अनुभव को शानदार बताया.  रॉबिंसन ने कहा, “यह सुखद एहसास रहा और यहां के दर्शक अविश्वनीय है. जब मैंने कोहली का विकेट लिया उस वक्त दर्शकों की तरफ से जो आवाजें आई, वो अभूतपूर्व अनुभव था.”

रॉबिंसन का कहना है कि उन्हें यहां तक का सफर तय करने के लिए बेहद मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा. स्टार तेज गेंदबाज ने कहा, “पिछले कुछ वर्ष काफी कठिन रहे और मैंने यहां आने के लिए काफी मेहनत की.”

अतीत में किए गए नस्लीय ट्वीट के कारण रॉबिंसन को डेब्यू टेस्ट के बाद कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रखा गया था.रॉबिंसन ने कहा, “जब आप प्रदर्शन कर रहे होते हैं, तो जांच आपसे थोड़ी दूर होती है. इसका मतलब यह नहीं है कि यह मेरी याददाश्त में ताजा नहीं है. यह अभी भी कुछ ऐसा है जिस पर मैं काम करने और खुद को एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश कर रहा हूं.”

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 3 =