समाचार
नगरपालिका चेयरमैन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल कच्ची सड़क पर पिछले ३ दिनों से पालिका द्वारा चलाए जा रहे शीट निकालने के अभियान को देखने के लिए पहुंची उपस्थित कर्मचारियों को नालों की अच्छी तरह सफाई करने के दिशा निर्देश दिए और अपने सामने ही नालो से शीट निकलवाई पालिका अध्यक्ष ने कहा हर साल जो पानी भरने की शिकायत बरसात में आती थी पूरे शहर के नालों की सफाई उसी के मद्देनजर कराई जा रही है जिससे कि शहरवासियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े कच्ची सड़क पर मौजूद व्यापारियों और मोहल्ला वासियों ने पालिकाध्यक्ष के काम के प्रति लगन को देखते हुए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद श्रीमती पूनम शर्मा जी स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी जी एसके बिट्टू एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार में लगी आग
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार में आज सवेरे संदिग्ध हालातों में कार में आग लग गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कार में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस कार मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि मौहल्ला खालापार में खडी एक वैगन कार में आज संदिग्ध हालातों में आग लग गयी जिससे मौहल्ले में अफरा तफरी मच गयी। कुछ लोगें ने कार में आग लगने की सूचना पुलिस व फायरब्रिगेड को दी इस पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचीं। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने कार में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि कार मालिक का अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस कार मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
नहाने गये व्यक्ति की डूबने से मौत
मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र में एक व्यक्ति की नहर में डूब जाने से मौत हो गयी। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह नहर में नहाने के लिए गया था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सवेरे शुक्रताल निवासी एक व्यकित की नहर में डूब जाने से मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने जब तक उसे नहर से निकाला तब तक उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मृतक की पहचान कराकर मामले की जानकारी कराकर उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक बीमार था और वह नहर में नहाने के लिए गया था उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
अलग अलग सड़क हादसों में किसान की मौत, कई घायल
मुजफ्फरनगर। तितावी में आज सवेरे तेज गति ट्रक ने खेतों पर जा रहे किसान को कुचलते हुए एक टै्रैक्टर में टक्कर मार दी इस हादसे में किसान की मौत हो गयी और टै्रक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि तितावी निवासी तेजपाल पुत्र जयचंद आज सवेरे अपने भतीजे नीरज के साथ पैदल ही अपने खेतों की ओर जा रहा था तभी शामली की ओर से आये तेज रफ्तार ट्रक ने तेजपाल को कुचल डाला और समीप ही टै्रक्टर ट्राली लिये खडे उमेश कुमार पुत्र विशम्भर सिंह के टै्रक्टर में टक्कर मार दी इस हादसे में उमेश कुमार भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजपाल और उमेश को उपचार के लिए चिकित्सालय में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। उधर सडक पर ट्रक पलटने से जाम लग गया। पुलिस ने किसी प्रकार से ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है इस संबंध में मृतक के भतीजे नीरज ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास कर दिये है। इसके अलावा देवबंद के रणखण्डी निवासी नितिश कुमार पुत्र कंवरपाल, चित्तौडा निवासी इंतजार पुत्र सुबारती, भोपा के गांव कासमपुर निवासी रिषी पुत्र प्रताप व सागर, तिगरी देवबंद निवासी सोनू पुत्र रियाजूल हसन और सिखेडा हारून को अलग अलग सडक दुर्घटनाओं में गम्भीर रूप से घायल होने पर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जनसमस्याओं को विधायक ने सुना
मुजफ्फरनगर। विधायक ने भाजपा कार्यालय पर जनसमस्याओ को सुना तथा क्षेत्र के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगो की अधिकतर समस्याओ का मौके पर निस्तारण कराया। खतौली क्षेत्र से विधायक विक्रम सैनी ने गांधी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जनसमस्या सुनी तथा उनमे से अधिकतर समस्याओ का मौके पर निस्तारण कराया। उल्लेखनीय है कि भाजपा हाईकमान के निर्देश है कि सप्ताह के प्रत्येक अगल-अलग विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रिय विधायक पार्टी जिला कार्यालय पर बैठ कर जन समस्या सुनेंगे। इसी संदर्भ मे आज खतौली विधायक विक्रम सैनी ने भाजपा कार्यालय पर जन समस्या सुनी। इस दौरान भाजपा नेता हरीश अहलावत, प्रवीण शर्मा, शरद शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल आदि मौजूद रहे।
विशाल प्रभात फेरी निकाली
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में जन जागरण हेतु एक विशाल प्रभात फेरी मुजफ्फर नगर के विभिन्न मार्गों से निकली गई।प्रभात फेरी में भारतीय योग संस्थान के समस्त निःशुल्क योग साधना केंद्रो के साधक /साधिकाओं एवं ग्रीन लैण्ड स्कूल मुजफ्फर नगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिकाओं के चरित्र निर्माण योग शिविर में भाग लेने वाले बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
भारतीय योग संस्थान के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि गत वर्षों की भाँति संस्थान इस वर्ष भी पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आर्केड फार्म गंऊशाला नदी रोड मुजफ्फर नगर में हर्षाल्लास से मनाएगा।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को सफल बनाने व जन-जन तक योग को पहुँचाने के लिएदिनांक १९ जून को संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने मौहल्ला गंऊशाला व प्रेमपुरी में डोर टूट डोर जनसम्पर्क किया और इसी कड़ी में आज एक विशाल जन जागरण प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी ग्रीन लैण्ड स्कूल मुजफ्फरनगर से प्रारंभ होकर प्रेमपुरी ,इदगाह चौंक, हनुमान चौक, भगतसिंह रोड,शिव चौंक,झाँसी की रानी चौंक,मौहल्ला गंऊशाला नदी रोड होते हुए ग्रीन लैण्ड स्कूल मुजफ्फर नगर में ही सम्पन्न हुई।जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने बताया कि भारतीय योग संस्थान कल २१जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आर्केड फार्म गंऊशाला नदी रोड मुजफ्फरनगर में हर्षाल्लास के साथ मनाएगा,जिसमें लगभग दो हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है।प्रभात फेरी में मुख्य रूप से डा०जीत सिंह तोमर,डा०सोमपाल शर्मा, ओमसिह तोमर एड० ,सुनील जैन,विशाल कुमार,राजसिह पुण्डीर ,दिनेश कुमार,अंकुर मान ,योगी विपुल सहरावत,राजीव रघुवंशी,विश्वानी कुमार,महेन्द्र जैन,यशपाल सिंह,तेजपाल सिंह,कुलदीप अरोरा,नीरज राणा,प्रमोद कुमार उर्फ बिन्नी,योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ,गगन,आर्यदेववृत्त , अरविंद पटवारी,यज्ञदत्त आर्य,राममेहर,रतनपाल फौजी,मुनेश देवी,रेणू,बेबी,रेखा शर्मा,नीलम ,मुनेश राणा,अर्चना सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
31वें वार्षिकोत्सव पर हुआ सुन्दरकाण्ड का पाठ
मुजफ्फरनगर। श्री राम भक्ति प्रचार सदन का ३१वां वार्षिकोत्सव गांधी कालोनी स्थित मयूर महल में बड़े हर्षालास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुंदर पाठ का आयोजन किया गया । रामलुभाया, आदित्य प्रताप, सर्वानंद, भगत राम, रवि अरोरा, मंगत राम, कर्मवीर, शिवंम शर्मा, निधि शर्मा, दीपक, दीपक अरोरा, आशीष, अमर लाल, नरेश, हरीश, घनशाम आदि रहें। .
21 से 24 तक प्रदर्शनी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस.डी.कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्राचार्य डा.सचिन गोयल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला एकेडमी, लखनउ के तत्वाधान मे एक 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया गया है व इस कार्यशाला मे बनाई गयी कलाकृतियों की एक कला प्रदर्शनी का आयोजन एस.डी.कॉलेज ऑफ कॉमर्स, भोपा रोड पर किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 21 जून 2019 से 24 जून 2019 तक प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक लगेगी।
मार्ग की मरम्मत शुरू
मुजफ्फरनगर। योगी सरकार ने कावंड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रूची दिखाई है। २८ जुलाई से ९ अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने प्रशासनिक कर्मचारयों के र्निदेश जारी कर दिए है।
किसान पाठशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय व उप निदेशक कृषि मुज़फ्फरनगर के निर्देशन में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत पुरकाजी ब्लाक के गांव छपार में किसान पाठशाला (द मिलियन फारमर्स स्कूल) का आयोजन किया गया है। किसानों को खेती संबंधित आधुनिक तकनीकियों की जानकारी और सरकार की तरफ से चलाई जा रही खेती-किसानी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश भर में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस गोष्ठी में महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान, ग्राम प्रधान जाकिर, मनीष प्रधान कृषि विभाग के अधिकारी व ग्रामवासियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी श्री अजय शंकर पांडेय व जिला प्रोबेशन अधिकारी मंजू सिंह के निर्देशन में किसान पाठशाला में महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं तक सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान ने किसान पाठशाला में बोलते हुए कहा कि सरकार की भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत जनमानस में लड़कियों की सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। शिवांगी बालियान ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाईन, महिला पुलिस वालंटियर व घरेलू हिंसा जैसे मामलों से पीड़ित महिलाओं की सहायता को लेकर सेवाओं और महिला शक्तिकरण स्कीमों की जानकारी भी दी है। नारी सम्मान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार तत्पर है, जिसके तहत उज्जवला योजना, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, १०९० वूमैन पावर लाइन, १०९८ चाइल्ड हेल्फ लाइन, १८१ पारिवारिक हेल्फ लाइन, आशा ज्योति एवं रानी लक्ष्मी बाई आदि की व्यवस्था की गयी है। महिलाओ के लिए जो भी योजनाए है चाहे वो केंद्र सरकार की हो या फिर राज्य सरकार की हो उनका मुख्य उद्देश्य उन्हें सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, उन्हें रोजगार देना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और साथ ही साथ बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। यहां पर हम आपके लिए देश की सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं की सूची उपलब्ध करा रहे हैं।
योग शिविर का शुभारम्भ
मुज़फ्फरनगर। स्पिक मैके द्वारा आयोजित ५ दिवसीय योग शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। यह शिविर डी ए बी डिग्री कॉलेज के मैदान में प्रो आर एम तिवारीजी के संयोजन मे लगता हैं। चौरासिया पुलिस अधीक्षक ( यातायात ) अति विशिष्ट अतिथि रहे। योग गुरु तेजस मुनि ने योग क्रियायें कराई। कॉलेज की प्राचार्य श्रीमति शशी शर्मा जी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
यूपी में आरटीआई में हो रही त्वरित कार्यवाहीः हर्षवर्धन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि सूचना देने के काम में तेजी दिलाने के लिए तीसरे दौर के ट्रेनिंग चल रही है गत दिवस सहारनपुर में ट्रेनिंग थी आज मुजफ्फरनगर में और कल शुक्रवार में शामली में जनसूचना अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारियों को ंट्रेनिंग दी जायेगी। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हर्षवर्धन शाही ने कहा कि रिसोर्स प्रश्न के रूप में डा. राहुल सिंह ने अधिकारियों को ट्रेनिंग दी उनके साथ सूचना आयुकत रजिस्ट्रार जितेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में चार लाख 32 हजार आरटीआई के आवेदन किये गये थे जिसमें तीन लाख 96 हजार लोगों को समूचित जवाब मिल चुका है। इस प्रकार 91 प्रतिशत लोगों को इससे फायदा हुआ है।
उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे है कि जिस क्षेत्र में सूचना मांगी जाये उसी क्षेत्र में उसका जवाब मिले। इसके लिए 11930 लोगों की तैनाती की गयी है। अकेले मुजफ्फरनगर में 343 केस सूचना कमिश्न में चल रहे है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी गड़बड़ी कर रहे है उन पर 250 रूपये प्रतिदिन से लेकर 25 हजार रूपये तक का जुर्माना किया जा रहा है। ये जुर्माना कैसे वसूल होगा और कब होगा यह काम सरकार के देखने का है। इस पर आयोग कोई निर्णय नहीं ले सकता। लम्बित केसों के बारे में चर्चा करते हुए हर्षवर्धन शाही ने कहा कि उनके अपने न्यायालय में प्रतिदिन साठ से सत्तर केसों की सुनवाई होती है और इसमे सरकारी महकमे या सार्वजनिक क्षेत्र के वे संस्थान जिनमें सरकारी पैसे का उपयोग होता है लिये जा रहे है प्राईवेट संस्थानों को इसके दायरे में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि निरंतर इसमे सुधार किया जा रहा है और किसी भी स्तर पर भ्रमित सूचना देने का मामला पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्हेंने आरटीआई एक्ट के बारे में ओर अधिक विस्तार से जानकारी दी और बताया कि इसको अच्छे ढंग से चलाने के लिए सरकार भी प्रयासरत है।
गोल्डन कार्ड न बनने पर, आयुष्मान सूची में सम्मिलित लाभार्थी भी ले सकते है योजना का लाभः मुख्य चिकित्साधिकारी
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में चलाई जा रही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत वह लाभार्थी भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं, जिनके गोल्डन कार्ड नहीं बन पाये है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मोबाइल पर संदेश प्राप्त हो रहे तथा कुछ परिवारों हेतु योजना सम्बन्धी पत्र भी पहुंच रहे हैं, किन्तु अभी भी कुछ लाभार्थी ऐसे प्रकाश में आ रहे हैं, जिनके गोल्डन कार्ड नहीं बन पाये है। ऐसे लाभार्थीं जिनका नाम आयुष्मान भारत योजना की सूची में सम्मिलित है, को इस योजना का पूर्ण लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास आधार कार्ड और राशन कार्ड तथा मोबाइल नम्बर होना अति आवश्यक है। यदि किसी परिस्थिति में लाभार्थी को चिकित्सा उपचार लेना है तथा उसके पास गोल्डन कार्ड नहीं है तो वह चिकित्सा केन्द्र पर आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नम्बर अंकित कराकर अपना उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत करा सकते है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पी0एस0 मिश्रा ने बताया कि आयुष्मान सूची में लाभार्थियों के नाम सम्मिलित है अथवा नहीं इसकी जांच लाभार्थी अपने राशन कार्ड द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित आयुष्मान योजना कक्ष, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जानसठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खतौली एवं जनपद के समस्त जनवाणी एवं लोकवाणी केन्द्रों पर करा सकते है तथा जिन लाभार्थियों के नाम सूची में सम्मिलित है तथा उनको गोल्डन कार्ड अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, उन सभी लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाये जाने का कार्य भी उपरोक्त स्थानों पर ही बिल्कुल निःशुल्क किया जा रहा है।
समाजसेवी का निधन
मुजफ्फरनगर। भौरेवाले (सिसौली) के नाम से मशहूर नई मंड़ी के प्रमुख समाजसेवी जयप्रकाश गर्ग का गत दिवस निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार जिसमें दो पुत्र, दो पुत्रियों, पौते, प्रपोत्र, नाती पोते छोड गये है। उनका अंतिम संस्कार कनखल हरिद्वार में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र संदीप गर्ग (बूरे वाले) ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में नई मंडी व शहर की जानी मानी हस्तियां व गणमान्य लोग भारी संख्या में उपस्थित हुए। उनकी स्मृति धर्मपरायण, पूजा पाठ एवं मिलनसारिता के लिए सदैव लोगों के दिलों में बनी रहेगी।
