Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Purkazi News: कोतवाल ओर भारतीय अति पिछड़ा वर्ग के राष्टीय अध्यक्ष का धरना प्रदर्शन के बाद हुआ समझौता

पुरकाजीPurkazi News: कोतवाल पर दुर्व्यवहार करने और शान्ति भंग में जेल भेजने के मामले को लेकर भारतीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के नेताओ ने थाने के गेट धरना प्रदर्शन किया,इस दौरान भारी फोर्स तैनात थी।

शनिवार को पुरकाजी थाना प्रांगण में भीम आर्मी ओर अति पिछड़े वर्ग मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाल एच,एन सिंह ने थाने के गेट पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई थी,लगभग 11 बजे दर्जन भर लोग जैसे ही थाने में अंदर घुसने की कोशिश की तो फोर्स ने बाहर गेट पर ही रोक लिए।

इस दौरान मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया की 21 अगस्त को वह एक फैसले के मामले में थाने आए थे जहा उनकी साथ कोतवाल ने दुर्व्यवहार कर मारपीट की थी और उनका शान्ति भंग में चालान कर दिया था,तभी से उनका डीएम कार्यालय पर धरना चल रहा है और अब पुरकाजी थाने पर चलेगा।

मुख्यालय से कोई बड़े अधिकारी नही आता देख कोतवाल खुद धरना स्थल पर पहुचे ओर नेताओ से बातचीत की। इस दौरान दोनों ओर से खेद व्यक्त और मनमुटाव दूर कर कोतवाल ने धरना समाप्त करवा दिया। धरने में मोहन प्रजापति,डॉक्टर राजबीर,संजय कुमार,टीकम बौद्ध आदि मौजूद रहें।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 1 =