Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

घटते जलस्तर को बचाना है, जल संरक्षण को आदोलन बनाना है

 जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण के लिए जनपद के तालाबों की खुदाई कराकर उसमें पानी भरवाया जाये, तालाबों की सफाई कराई जाये। उन्होने कहा कि 22 जून को जल संरक्षण, वर्षा जल संरक्षण दिवस पूरे जनपद में मनाया जायेगा। उन्होने कहा कि इस दिन समस्त ग्रामों में मा0 प्रधानमंत्री जी का पत्र भी ग्रामवासियों को पढकर सुनाया जायेगा। उन्होने निर्देश दिये कि इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 35 अधिकारियों की टीम लगाई जायेगी। उन्होने कहा कि प्रत्येक 2 न्याय पंचायत में एक अधिकारी नोडल के रूप में तैनात रहेगे। जो तालाबों की साफ सफाई, उसमें पानी का भरवाना व उसकी खुदाई का कार्य देखेगे। उन्होने कहा कि यह कार्य युद्व स्तर पर चलाया जायेगा। उन्होने कहा कि पुराने सिस्टम में पुर्नजीवित करने के लिए ग्रामवार कार्य किये जायेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जलस्तर को बचाना है, जल संरक्षण को आंदोलन बनाना है।

——————————————————————————
22 जून को मनाया जायेगा जल संरक्षण, वर्षा जल संरक्षण दिवस———–जिलाधिकारी
———————————————————————————-
जनपद के प्रभारी मंत्री करेगे कार्याक्रम में शिरकत

——————————————————————————–
जिलाधिकारी ने बताया कि मानसून को देखते हुए वर्षा के पानी के संरक्षण हेतु मा0 प्रधानमंत्री जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के संकट को देखते हुए ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर आगामी मानसून में वर्षा के जल का संरक्षण किये जाने की अपील की है। प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर वाले पत्र सभी ग्राम प्रधानों केा सौपे जायेगे और गांवो मे खुली बैठक कर उसकेा ग्रामवासियो के समक्ष पढकर सुनाया जोयगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 22 जून केा आयेाजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सतीश महाना जी का कार्यक्रम प्रस्तावित है।  

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =