ग्रेन चैम्बर स्कूल में योग दिवस का आयोजन
स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में पाचवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया | इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद संगल ने अध्यापक, अध्यापिकाओ व बच्चो के साथ योग किया |
योगाचार्य श्री शीलू कुमार ने विभिन्न योगासनो एवं प्राणायाम को विधिवत कराया गया जिसमे मुख्य रूप से ताड़ासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, पद्मासन, सर्पासन, धनुरासन, सर्वागासन, मयूरासन, सिद्धासन, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम विलोम आदि किये गये | योगाचार्य श्री शीलू कुमार ने योगासनो व प्राणायाम से होने वाले लाभों को विस्तार से बताया |
विद्यालय के प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य आज़ाद वीर ने योग दिवस के अवसर पर सभी अध्यापक-अध्यापिकाओ, बच्चो व समस्त कर्मचारीगणो को योग के लाभ बताते हुए कहा कि योग एक ऐसी क्रिया है, जो हमारे शरीर को स्वस्थ व निरोगी रखती है | शरीर तनाव मुक्त होता है और शरीर को नयी उर्जा मिलती है | नियमित रूप से करने से मानव शरीर दीर्घ आयु को प्राप्त होता है |
