Muzaffarnagar News: तहसील सदर में समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनी
Muzaffarnagar News:मुज़फ्फरनगर। तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण किया गया।शासन के निर्देंशानुसार आज जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह द्वारा तहसील सदर में तहसील समाधान दिवस में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये।
विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान(7 से 16 सितंबर 2021) के आयोजन के संबंध में @DmMuzaffarnagar की अध्यक्षता में सभागार, सदर तहसील में प्रेस कॉन्फ्रेंस @cmo_mzn pic.twitter.com/Zmr44PlhZf
— News & Features Network (@mzn_news) September 4, 2021
उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
महसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, प्रभागीय वानिकी अधिकारी सुरज, उप जिलाधिकारी सदर दीपक कुमार तहसीलदार अभिषेक शाही एवं अन्य जनपद/ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

