उत्तर प्रदेश

Amethi News: दहेज के लिए पत्नी के हाथ-पैर रस्सी से बांध धूप में बैठाया

Amethi News: दादरा गांव में दहेज के लिए पति ने अपने पत्नी का हाथ पैर रस्सी से बांध कर धूप में बैठा दिया। रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

एक मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दादरा गांव से प्रकाश में आया है। जहां एक पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए पत्नी को तालिबानी सजा देते हुए उसका हाथ-पैर बांधकर उसे चिलचिलाती धूप में बैठा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दादरा गांव की है। बताया जा रहा है कि पति शैलेश पाल ने दहेज की खातिर पत्नी कमलेश को तालिबानी सजा दी। आरोपी पति ने कमलेश का रस्सी से हाथ और पैर जकड़कर उसे चिलचिलाती धूप में बैठा दिया और तमाशा देखता रहा। यही नही उसने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। ये वायरल वीडियो एक दिन पहले शुक्रवार का बताया जा रहा है।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस पीड़िता के गांव पहुंची और महिला कमलेश को मुक्त कराया। पुलिस ने कमलेश की तहरीर पर आरोपी पति शैलेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज भी कर लिया है। इस बाबत कोतवाल मुसाफिरखाना परशुराम ओझा ने बताया कि शैलेष मौके से फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + twelve =