Muzaffarnagar: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक के आवास की सुरक्षा बढ़ी
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर। किसान महापंचायत में भारी संख्या में किसानों के पहुंच जाने के कारण पुलिस प्रशासन ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा विधायक उमेश मलिक के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है।
गांधीनगर में रहने वाले राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। किसान महापंचायत के मद्देनजर कुछ भाजपा नेताओं ने अपनी गाड़ी से पार्टी के झंडे उतार दिए हैं, ताकि कहीं पर भी उन्हें भीड के गुस्से का शिकार न होना पड जाए।

