Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस ने पकड़ा चोरी का माल, पीआरवी को मिला पीआरवी ऑफ द डे सम्मान

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर। रोहाना रेलवे स्टेशन पर एक पिकअप चालक द्वारा रेलवे का लोहा चुराने के मामले में मुजफ्फरनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आधी रात में ही गाड़ी का पीछा किया और माल बरामद करते हुए पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस इवेंट को अंजाम देने पर पीआरवी २१९३ की टीम को यूपी डायल ११२ मुख्यालय द्वारा पीआरवी ऑफ द डे सम्मान प्रदान किया गया है।

इससे पहले भी मुजफ्फरनगर पुलिस की टीम डायल ११२ इवेंट में कई बार पीआरवी ऑफ द डे का सम्मान हासिल कर चुकी है।श्प्राप्त समाचार के मुताबिक यह मामला शनिवार देर रात का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहाना रेलवे स्टेशन पर रेलवे का लोहा और अन्य सम्पत्ति को एक पिकअप चालक अपनी गाड़ी में भरकर चोरी करते हुए ले गया है।

यूपी डायल ११२ के जिला प्रभारी इंस्पेक्टर जितेन्द्र यादव ने बताया कि ११ सितम्बर को देर रात डायल ११२ को सूचित किया गया था कि थाना कोतवाली नगर के अन्तर्गत रोहाना रेलवे स्टेशन पर एक पिकअप गाड़ी संख्या यूपी १२बीडी ३५२४ का चालक रेलवे स्टेशन पर रखा रेलवे का माल लोहा तथा अन्य अचल सम्पत्ति की चोरी कर गाड़ी में भरकर रोहाना से मुजफ्फरनगर की ओर ले जा रहा है।

सूचना पर पीआरवी २१९३ की टीम को यह इवेंट दिया गया, जिसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और गाड़ी की तलाश के लिए पीछा करते हुए चौकिंग शुरू कर दी। इस पिकअप को सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रात्रि करीब ११ः५० बजे मलीरा गांव कट के पास रोका गया। तलाशी में पिकअप से रेलवे स्टेशन से चुराया गया

रेलवे का माल बरामद हुआ। पुलिस टीम ने थाने को सूचना दी और पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीआरवी २१९३ पर तैनात कमाण्डर अनुज कुमार, सब कमाण्डर अमित कुमार और पायलट कपिल कुमार को यूपी डायल ११२ मुख्यालय से पीआरवी आफ द डे चुनते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ माह में यह चौथा मौका है, जबकि मुजफ्फरनगर पुलिस को पीआरवी आफ दि डे के सम्मान से नवाजा गया है। अगस्त माह में थाना नई मण्डी में बुजुर्ग महिला और पुरुषों की मदद के लिए पुलिस टीम को यह सम्मान मिल चुका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =