खेल जगत

IPL 2021: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले रविंद्र जडेजा हुए फिट

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 का दूसरा हिस्सा 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट घोषित कर दिए गए हैं. डु प्लेसिस के भी रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में मैदान पर उतरने की पूरी संभावना है.

रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में चोटिल हो गए थे. जडेजा के टखने में चोट आई थी और उन्हें मैनचेस्टर में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट के लिए अनफिट घोषित किया गया था. मैनचेस्टर टेस्ट हालांकि रद्द हो गया और इसी के चलते जडेजा को आराम करने का भी ज्यादा मौका मिला. 

जडेजा पिछले शनिवार को ही यूएई पहुंच गए थे. अपने ऑलराउंडर खेल की वजह से रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं. जडेजा ने पिछले दो सालों में अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है और अब सीएसके उनका इस्तेमाल फिनिशर और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में करने लगी है.

आईपीएल 14 में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले डु प्लेसिस अपनी चोट से उबर रहे हैं. डुप्लेसिस कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान अच्छे फॉर्म में दिखाई दिए और उन्होंने एक शतक भी जड़ा. डु प्लेसिस की कमर में हालांकि थोड़ी परेशानी देखने को मिली थी और उन्हें इसके कारण सेमीफाइनल से बाहर रहना पड़ा.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21427 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =