उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: घरेलू विवाद के कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी

Saharanpur News: देवबन्द में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि घरेलू विवाद के कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। मृतक दलीप उत्तराखंड में किसी कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। दस दिन पहले ही उनके यहां एक बेटा हुआ था।

दलीप कुमार की मां का उसकी पत्नी के साथ कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। इसी कारण दलीप ने गुरुवार सुबह अपनी मां को मामा के घर भेज दिया। घर पर दंपति और उनका बेटा था। शाम करीब पांच बजे तक जब दोनों घर से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी थी और पत्नी नीचे मृत पड़ी थी।

सीओ रजनीश उपाध्याय और कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा सूचना पाकर गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि दलीप ने आत्महत्या से पूर्व सुसाईड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने आत्महत्या का कारण गृहक्लेश लिखा है। उन्होंने बताया कि पत्नी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। हालांकि, सुसाइड नोट में पत्नी की हत्या किए जाने की बात लिखी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =