Jitendra Gogi की हत्या में टिल्लू गैंग का हाथ बता रही पुलिस
रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर हुई गोलीबारी में मारे गए Jitendra Gogi और विरोधी पक्ष टिल्लू ताजपुरिया कॉलेज के जमाने में गहरे दोस्त थे। लेकिन जब यह दोस्ती दुश्मनी में बदली तो शुक्रवार को एक दोस्त के अंत के रूप में सामने आई।दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में पढ़ाई करने के दौरान ही टिल्लू ताजपुरी और जितेंद्र उर्फ गोगी एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए और वर्चस्व की जंग में शामिल हो गए।
#watch #VideoViral https://t.co/HgnNPFG069 pic.twitter.com/FndkQme0Dl
— News & Features Network (@mzn_news) September 24, 2021
कॉलेज में सिर्फ धाक जमाने के लिए दोनों बदमाशी करते थे। जितेन्द्र और टिल्लू ने गैंग बना लिया और मौका मिलने पर एक- दूसरे की पिटाई करने लगे। इसके बाद गैंगवार का सिलसिला शुरू हो गया। हालात यह है कि दोनों गैंग के बीच अब तक 20 से अधिक बार गैंगवार हो चुकी है, जिसमें 20 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
शुक्रवार को अदालत परिसर में अचानक हुए इस वारदात की बुनियाद काफी पहले रखी जा चुकी थी। जिस गैंग के शूटरों ने जितेंद्र गोगी को मारा है वह टिल्लू के आदमी बताए जा रहे हैं। हालांकि टिल्लू अभी जेल में बंद है, उस पर हत्या, लूट जैसे गंभीर दर्जनों मामले दर्ज हैं। इन दोनों दोस्तों के बीच विवाद का कारण था वर्चस्व कायम करना। दोनों पर कई लाख के इनाम घोषित है। बीते साल स्पेशल सेल ने गोगी को फिल्मी स्टाइल में ही गिरफ्तार किया था।
हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे। उन्होंने गोगी को लगातार 3 गोलियां मारीं। गोगी की सुरक्षा में जो दिल्ली पुलिस के लोग थे उन्होंने 25-30 गोलियां चलाई हैं। जिसमें अपराधियों की मौत घटनास्थल पर हो गई। गोगी की अस्पताल में मौत https://t.co/05rE04rP45
— News & Features Network (@mzn_news) September 24, 2021
