Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखे नहीं छुड़ाने,पॉलिथीन-प्लास्टिक और पराली नहीं जलाने को क्षेत्र में रैली निकाली

मुज़फ्फरनगर। दीपचंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने विशेषकर दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखे नहीं छुड़ाने,पॉलिथीन-प्लास्टिक और पराली नहीं जलाने के आह्वान के साथ नई मंडी क्षेत्र में रैली निकाली।

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी नई मंडी धनंजय कुमार ने छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और विषय को प्रासंगिक बताते हुए रैली रवाना की।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगोली का भी अधिकारियों ने निरीक्षण कर प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व पर वायु प्रदूषण को देखते हुए छात्रों को भी इसमे भागीदारी बनाने हेतु विशेष रूप से यह रैली आयोजित की गयी

क्यांकि बच्चे पटाखें छुडाने के लिए उत्साहित रहते है। उन्ही के माध्यम से समाज में यह संदेश देने का प्रयासभर है। उन्होंने रंगोली एवं रैली के आयेजन में छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले अध्यापकों

अनिल कुमार शर्मा, श्रीमती अरूणा रानी, वाजिद अली, सुनील कुमार, मौ. शेर अफगान खान, सोमदत्त, श्रीमती रूपम शर्मा, श्रीमती सोनल आदि की प्रशंसा करते हुए आगन्तुक अधिकारियों और प्रबंध समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग और प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 2 =