Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ककरौली पुलिस ने छापेमारी शराब की भट्टी पकडी, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। ककरौली क्षेत्र के भुवापुर गांव के जंगल में पुलिस ने छापेमारी करते हुए शराब की भट्ठी चलाते एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से भारी में अवैध शराब बरामद की।

पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया कि उपनिरीक्षक मुकेश गौतम की टीम ने भुवापुर गांव के जंगल में छापेमारी करते हुए एक आरोपित को शराब की भट्ठी चलाते दबोच लिया।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण पतीला, ड्रम, भिगोना आदि सामान बरामद किए। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम देवी सिंह निवासी भुवापुर बताया।

पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर ले गई, जिसके बाद कई सफेदपोश नेता आरोपित को छुड़ाने थाने पहुंच गए

लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − one =