फिल्मी चक्कर

‘अ सूटेबल बॉय’: प्रोस्टिट्यूट ‘सइदा बाई’ उर्फ तबू से इश्क करने लगते हैं ईशान खट्ट

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ‘अ सूटेबल बॉय’ (A Suitable Boy) सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस सीरीज में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तबु (Tabu) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के छोटे भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे.

साथ ही आपको बता दें कि ये सीरीज राइटर विक्रम सेठ बेस्ट सेलिंग नॉवेल पर बेस्ट है और वो नॉवेल भी इसी नाम पर है. ‘मिर्जापुर 2’ की तरह ये सीरीज भी 23 अक्टूबर को ही रिलीज होने वाली है.

अ सूटेबल बॉय’ 4 ऐसे परिवारों की कहानी है जो समाज के नियमों को बदलना चाहते हैं.19 साल की ‘लता’ अपना जीवसाथी खुद चुनना चाहती है. लेकिन उसकी मां उसके लिए एक सूटेबल बॉय की तलाश में हैं.

लता के अलावा ‘मान कपूर’ जिसे ईशान खट्ट ने निभाया है वो एक प्रोस्टिट्यूट ‘सइदा बाई’ उर्फ तबू से इश्क करने लगते हैं. ‘मान’ और ‘सइदा’ के इस रिश्ते से मान कपूर के पिता यानि राम कपूर (Ram Kapoor) को दिक्कत है.

ट्रेलर को देखन के बाद लोग इस सीरीज से एक अच्छी कहानी की उम्मीद कर रहे हैं. राम कपूर, तबू, ईशान खट्टर के अलावा इस सीरीज में विनय पाठक, विजय वर्मा, रणवीर शौरी, रणदीप हुड्डा और मनोज पहवा जैसै शानदार कलाकार भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे.

ट्रेलर में हर किसी का ध्यान तबू और ईशान के रोमांस पर जा रहा है. इस जोड़ी को साथ देखने के लिए दर्शक काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं. अब ट्रेलर के बाद से लोगों में इस सीरीज के लिए और एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − ten =