फिल्मी चक्कर

“ड्रीम गर्ल” ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक पूरे किए 50 दिन

आयुष्मान खुराना अभिनीत “ड्रीम गर्ल” का जादू रिलीज़ के 7वें हफ्ते में भी बरकरार है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 50 दिन पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ आयुष्मान और फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ‘बालाजी टेलीफिल्म्स’ दोनों के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस साल 13 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने बेहद पसंद किया था, नजीतन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का दबदबा देखने मिला।

Image Result For Dream Girl

दिलचस्प बात यह है कि “ड्रीम गर्ल” आयुष्मान खुराना की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है जिसने ‘बधाई हो’ को भी पीछे छोड़ दिया है और आज 142 करोड़ रुपये के साथ रेस का हिस्सा बनी हुई है।

साथ ही, यह फिल्म बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जो इससे पहले 100 करोड़ की कमाई के साथ फ़िल्म ‘एक विलेन’ के नाम था।

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित “ड्रीम गर्ल” शोभा कपूर और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है और 13 सितंबर, 2019 में देशभर में रिलीज हो चुकी है।  

‘ड्रीम गर्ल’ ने मचाया धमाल-आयुष्मान की सबसे बड़ी ओपनर

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk