फिल्मी चक्कर

हार्दिक पांड्या ने एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई की

हार्दिक पांड्या-नताशाटीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नए वर्ष का आगाज शानदार अंदाज में किया है। हार्दिक ने बुधवार को सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई की है।

जिसके बाद हार्दिक और उनकी होने वाली हमसफर नताशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बुधवार को सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई की।

हार्दिक ने नए वर्ष का आगाज शानदार अंदाज में किया है। 27 साल की नताशा स्‍टेनकोव‍िक एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं. उन्होंने प्रकाश झा द्वारा निर्देशित सत्याग्रह से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की.

वह सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 8 में भी नजर आ चुकी हैं. इस दौरान वह घर में एक महीने तक रही थीं. नताशा एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए साल 2012 में भारत आईं.

उन्होंने फिलिप्स, कैडबरी, जॉनसन एंड जॉनसन जैसे ब्रांड्स के लिए एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया. नताशा बादशाह के एक म्यूजिक वीडियो ‘बंदूक’ में भी नजर आ चुकी है. नताशा अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘डैडी’ में भी नजर आ चुकी हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =