आमिर खान के भाई Faissal Khan ने कहा, ‘ना बीवी रख सकता हूं, ना गर्लफ्रेंड
Faissal Khan आमिर खान (Aamir Khan) के भाई जल्द ही फिल्म फैक्ट्री से लंबे समय बाद कमबैक करने जा रहे हैं. फैजल ने इस फिल्म का डायरेक्शन खुद ही किया है और इस फिल्म में एक्टिंग भी कर रहे हैं. एक इंटरव्यू में फैजल ने आमिर खान के साथ अपने रिश्तों से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ पर भी बात की.
उन्होंने इसी साल जुलाई में आमिर खान और किरण राव की 15 साल पुरानी शादी टूटने पर कहा, मैं आमिर और किरण को क्या सलाह दूंगा, मेरी तो शादी खुद नहीं टिक पाई तो मैं किसी और की पर्सनल लाइफ पर कमेन्ट करने का हक नहीं रखता हूं. वो जानते हैं कि उनके लिए क्या सही है. फैजल ने दोबारा शादी के सवाल पर कहा कि मेरे पास इतना पैसा नहीं कि मैं बीवी या गर्लफ्रेंड रख सकूं.
बीवी के खर्चे उठाना बहुत भारी पड़ता है और गर्लफ्रेंड लायक पैसे भी मेरे पास नहीं हैं. पिक्चर हिट हो जाएगी तो अपने लिए लड़की ढूंढना शुरू करूंगा. आपको बता दें कि फैजल ने आमिर खान के साथ फिल्म मेला में काम किया था जो कि सुपरफ्लॉप साबित हुई थी.
फैजल ने कुछ अन्य फिल्मों में भी काम किया लेकिन वो अपनी बॉलीवुड पारी में फ्लॉप साबित हुए. फैजल कुछ साल पहले तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने आमिर पर कई तरह के आरोप लगाए थे. फैजल ने कहा था कि आमिर ने घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन्हें साल भर तक घर में कैद करके रखा और उन्हें गलत दवाइयां दीं.
