फिल्मी चक्कर

आमिर खान की बेटी इरा खान को मां रीना दत्ता ने दी थी ‘सेक्स एजुकेशन’ की किताब

इरा खान ने हाल में अपनी इंस्टा स्टोरी पर खुलासा किया उनकी मां रीना दत्ता ने उन्हें सेक्स एजुकेशन की किताब दी थी. इरा ने अपनी स्टोरी में अगस्तु फाउंडेशन को भी टैग किया. उन्होंने बताया कि जब वह किशोरावस्था की ओर बढ़ रही थीं, तब उनकी मां ने उन्हें ये किताब दी थी. 

इरा खान ने अपनी पोस्ट में लिखा,”मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी खुद को पूरी तरह से देखा है. जब मैं बड़ी हो रही थी तो मेरी मम्मी ने मुझे सेक्स एजुकेशन की किताब दी थी और इसने मुझे खुद को मिरर में देखने के लिए कहा था. लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया. मेरा शरीर भी सामान्य रूप से बहुत बदल गया है. अभी एक लंबा रास्ता तय करना है.”

इरा खान ने इस पोस्ट का टाइटल ‘बी क्यूरियस’ दिया है यानी चीजों को जानने की इच्छा रखो.  इससे पहले, इरा खान ने अपनी एक पोस्ट में खुलासा किया था कि जब वह 14 साल की थीं, तब उनका यौन शोषण हुआ था. इसके बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं. 

इरा खान ने अपनी इस पोस्ट में लिखा था,”जब मैं 14 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ था. तो मुझे पता नहीं था कि क्या हो रहा है, लेकिन जब मुझे पता चला तो मैं इससे दूर चली गई.

हां मुझे बुरा लगा कि मैंने अपने साथ ये क्यों होने दिया, लेकिन यह भी कोई जिंदगी भर का इतना बड़ा सदमा नहीं था कि मैं डिप्रेशन में जाऊं. दोस्तों और मां-बाप को बता सकती हूं, पर क्या बताऊं. वह मुझसे पूछेंगे क्यों? तो मैं क्या बताऊंगी.”

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 1 =