फिल्मी चक्कर

Aarya 2 का ट्रेलर रिलीज: Sushmita Sen एक बार फिर फुल फॉर्म में

Aarya 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही यह ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि आर्या का सेकंड सीजन 10 दिसंबर को डिज्नी + हॉट स्टार पर रिलीज कर दिया जाएगा.

नए ट्रेलर में एक्ट्रेस Sushmita Sen एक बार फिर फुल फॉर्म में दिखाई देती हैं और अपने परिवार को बचाने के लिए हर वो हथकंडा अपनाती नज़र आती हैं जो उन्हें सही लगता है. पिछले सीजन में आपने देखा कि आर्या यानी सुष्मिता सेन अपने पति की हत्या के बाद बच्चों के साथ देश छोड़कर जाने की तैयारी में हैं. 

 

दूसरे सीजन के ट्रेलर में दिखाई देता है कि आर्या Sushmita Sen वापस आ जाती हैं और पहले से कहीं अधिक खूंखार और खतरनाक हो चुकी होती हैं. सेकंड सीजन के ट्रेलर में दिखाई देता है कि शेखावत (मनीष चौधरी) की हत्या के बाद उसके पिता आर्या से अपने बेटे की मौत का बदला लेने की फिराक में हैं. यही नहीं खुद आर्या का भाई भी अपनी बहन के पीछे पड़ा हुआ है. वहीं, रशियन माफिया भी आर्या से अपने पैसे वापस लेने के लिए उसे लगातार धमका रहा है. 

 
 खतरों के बीच दिखाया जाता है कि आर्या अपने परिवार और बच्चों को बचाने के लिए खून खराबे से भी परहेज नहीं करती हैं. सेकंड सीजन के ट्रेलर में एक्टर विकास कुमार भी दिखाई देते हैं जो एसीपी खान के किरदार में नज़र आएंगे और उनकी नज़र आर्या समेत उन सभी लोगों पर है जो ड्रग्स से जुड़े गोरखधंधे में शामिल हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − five =