फिल्मी चक्कर

अभिनेता एजाज खान को NCB ने हिरासत में लिया, कई ठिकानों पर भी छापेमारी

ड्रग्स केस में एनसीबी ने अभिनेता एजाज खान को हिरासत में लिया है. ड्रग्स केस में ड्रग पेडलर शादाब बटाटा की गिरफ्तारी के बाद अभिनेता एजाज खान का नाम सामने आया था. 

आज एजाज खान राजस्थान से मुंबई लौटे इसके बाद एनसीबी ने उन्हें हिरासत में ले लिया. एजाज खान पर बटाटा गैंग का ही हिस्सा होने का आरोप है. एनसीबी की टीम एजाज की अंधेरी और लोखंडवाला के कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है.

एनसीबी ने मुंबई के सबसे बड़े ड्रग्स सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को पिछले दिनों गिरफ़्तार किया था और करीब 2 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की थी.

शादाब बटाटा पर मुंबई की बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है. फारूख अपनी शुरूआती जिंदगी में आलू बेचता था.

उस समय वह अंडरवर्ल्ड के कुछ लोगों के संपर्क में आया और आज की तारीख में वह मुंबई का सबसे बड़ा ड्रग्स सप्लायर है. इस ड्रग्स की दुनिया का पूरा काम काज अब इसके दो बेटों ने संभाल लिया है.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + five =